6 बेटी पैदा करने पर मुस्लिम महिला को मिली इतनी बड़ी सजा, 3 तलाक दे घर से किया बेघर

Published : Dec 03, 2019, 03:15 PM ISTUpdated : Dec 03, 2019, 05:16 PM IST
6 बेटी पैदा करने पर मुस्लिम महिला को मिली इतनी बड़ी सजा, 3 तलाक दे घर से किया बेघर

सार

एसपी के समक्ष पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव की एक महिला से उसके पति के अवैध रिश्ते हैं। वह तलाक देकर उस महिला से शादी करना चाहता है, जिसका पीड़िता विरोध करती है।  

बांदा (उत्तर प्रदेश) । बिसंडा थाना इलाके में पत्नी को तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता का गुनाह बस इतना है कि वह 6 बेटियों की मां है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात शौहर ने जेठ के साथ मिलकर उसके दोनों हाथों में चाकू से कई बार वार किया। इसके बाद उसे बच्चियों सहित घर से निकाल दिया।

पति का है दूसरी महिला से अवैध संबंध 
एसपी के समक्ष पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव की एक महिला से उसके पति के अवैध रिश्ते हैं। वह तलाक देकर उस महिला से शादी करना चाहता है, जिसका पीड़िता विरोध करती है।

शौहर और जेठ पर केस दर्ज
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को बताया कि 'महिला की शिकायत पर उसके शौहर और जेठ के खिलाफ रविवार को ही बिसंडा थाने में मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिसंडा पुलिस को निर्देशित किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया