नोएडा: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उतारा त्यागी समाज, महापंचायत में लगे समर्थन के नारे 

Published : Aug 21, 2022, 01:24 PM IST
नोएडा: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उतारा त्यागी समाज, महापंचायत में लगे समर्थन के नारे 

सार

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज की ओर से महापंचायत की जा रही है। इस दौरान उसे रिहा करने के नारे भी जमकर लगाए जा रहे हैं। वहीं इस बीच ओमैक्स सोसाइटी में इस महापंचायत के विरोध में बैठक बुलाई गई है। 

नोएडा: ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोपी में गिरफ्तार कथित नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज एकजुट होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नोएडा के रामलीला मैदान में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में त्यागी समाज के लोग शामिल होंगे। त्यागी समाज की महापंचायत को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। चारों ओऱ चौकसी भी बढ़ा दी गई है। इस बीच रूट डायवर्जन भी किया गया है। 

महिलाओं ने लिया महापंचायत के विरोध का फैसला
रविवार को होने वाली महापंचायत संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई है। त्यागी समाज का आरोप है कि नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गुंडों जैसी कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि शासन और प्रशासन ने श्रीकांत के खिलाफ अन्याय किया है। वहीं इन सब के बीच ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में बुलाई गई महापंचायत का विरोध करने का फैसला लिया है। उनका साफतौर पर कहना है कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई है वह बिल्कुल ठीक है और इस महापंचायत का कोई औचित्य ही नहीं है। लेकिन राजनीति के चलते ही यह महापंचायत बुलाई गई है। 

15 लाख लोगों के जुटने की कही बात
आपको बता दें कि नोएडा के भंगेल में महर्षि रामलीला ग्राउंड में त्यागी ब्राह्मण सर्व समाज की ओर से महापंचायत में कई जिलों औऱ तहसीलों से भारी संख्या में लोग एकजुट हुए हैं। वहां लाउडस्पीकर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं। वहां पहुंच रहे लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी को रिहा किया जाए। इसी के साथ गुंडा एक्ट के तहत जो कार्रवाई हुई है उसे भी गलत बताया जा रहा है। मांग की जा रही है कि बहन अनु त्यागी के साथ में इंसाफ होना चाहिए। इस बीच महापंचायत में पहुंचने वाले लोगों के आने का सिलसिला जारी है। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा का दावा है कि इस महापंचायत में तकरीबन 15 लाख लोग जुटेंगे। वहीं इस बीच ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

नोएडा में महिला ने गार्ड को जमकर दी भद्दी-भद्दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस