एक अंगूठी के लिए सगे चाचा को मार डाला, लॉकडाउन के कारण घर ही थे दोनों

Published : Apr 06, 2020, 09:08 AM IST
एक अंगूठी के लिए सगे चाचा को मार डाला, लॉकडाउन के कारण घर ही थे दोनों

सार

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भतीजे से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

एटा (Uttar Pradesh) । कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर लागू लॉक डाउन में लोग अपने ही घरों में हैं। इसी बीच रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक सोने की अंगूठी को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने ही सगे चाचा को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना एटा के थाना नयागांव के ग्राम सराय अगहत की है।

यह है पूरा मामला
चाचा- भतीजे में सोने की अंगूठी के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जिसे लेकर विवाद हो गया। इस बीच भतीजे मोहित ने अपने चाचा जितेंद्र की चाकुओं से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेज दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही भतीजे से पूछताछ
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भतीजे से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ के लालच में पति बना कातिल! महिला सिपाही और 2 साल के बेटे को ऐसे उतारा मौत के घाट
17 KM का नया एक्सप्रेस-वे तैयार… बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सीधी कनेक्टिविटी