भदोही में बेकाबू ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत पांच को रौंदा, ट्रक चालक समेत कई गंभीर रूप से हुए घायल

Published : May 04, 2022, 09:21 AM IST
भदोही में बेकाबू ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत पांच को रौंदा, ट्रक चालक समेत कई गंभीर रूप से हुए घायल

सार

भदोही में एक बेकाबू ट्रक ने पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को रौंद डाला। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले भदोही में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे भदोही कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में भाग रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के बाहर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित दो की मौत हो गई तो वहीं ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे भदोही और देवनाथपुर में हादसे को अंजाम देकर भाग रहा बेकाबू ट्रक अचानक से तेज रफ्तार के साथ भदोही पुलिस लाइन के बाहर चाय-पान की दुकानों पर बैठे पुलिसकर्मी व अन्य लोगों को रौंद दिया। पुलिस लाइन के सिपाहियों ने घायलों को ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 
इस दर्दनाक घटना में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के यहां तैनात दीवान सहित पांच लोगों शिकार हुए। इस हादसे में सीओ ज्ञानपुर के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव (35 वर्ष) निवासी बरेसर जिला गाजीपुर व अशोक कुमार पांडे (52 वर्ष) निवासी छतमी गोपीगंज भदोही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक के अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में शिवकुमार पांडे, मनोज चौरसिया व अन्य शामिल हैं।  

डीआईजी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
इस सड़क हादसे में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। अब इसकी जांच की जा रही है कि वह उस समय नशे में था या नहीं। इस हादसे की जानकारी मिलने पर डीआईजी आरके भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे और जिला अस्पताल में घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। डीआईजी समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद रहे। साथ ही मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे है। इस सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। 

बम की फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने डायल 112 पर फोन करके दी थी जानकारी

ललितपुर: गैंगरेप की शिकायत करने पहुंची किशोरी से SHO ने की शर्मनाक हरकत, दर्ज हुआ मुकदमा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM मोदी की माफ़ी के बाद छात्रा का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर में किसने उकसाया, पहली बार बताया सच
Weather Forecast 2 August 2026: 7 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बदलेगा मौसम