पत्नी का अंतिम संस्कार करने पीड़िता के चाचा को मिली 18 घंटे की पैरोल, रेप केस की मुख्य गवाह थी महिला

Published : Jul 30, 2019, 08:02 AM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 02:16 PM IST
पत्नी का अंतिम संस्कार करने पीड़िता के चाचा को मिली 18 घंटे की पैरोल, रेप केस की मुख्य गवाह थी महिला

सार

उन्नाव रेप केस में पीड़िता के चाचा केअंतिम संस्कार करने के लिए 18 घंटे की पेरोल मिली है। परिजनों की याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट ने पैरोल दी है। पैरोल का समय बुधवार सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक रहेगा। बता दें, 28 जुलाई को उन्नाव रेप केस की पीड़िता की चाची और मौसी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  

लखनऊ. उन्नाव रेप केस में पीड़िता के चाचा केअंतिम संस्कार करने के लिए 18 घंटे की पेरोल मिली है। परिजनों की याचिका पर लखनऊ हाईकोर्ट ने पैरोल दी है। पैरोल का समय बुधवार सुबह से शुरु होकर रात 12 बजे तक रहेगा। बता दें, 28 जुलाई को उन्नाव रेप केस की पीड़िता की चाची और मौसी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  उन्नाव रेप पीडि़ता सड़क हादसे में अब यूपी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। पीड़िता के चाचा की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने के बाद सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई थी। जेल में पीड़िता के चाचा से मिलने गई डीएम नेहा शर्मा से लिखित में सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने इस अनुशंसा को लखनऊ भेजा था। 

पीड़िता की हालात गंभीर

वहीं हादसे के बाद से ही रेप पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जबकि डॉक्टरों के मुताबिक, एक्सीडेंट की वजह से पीड़िता की फेफड़ो को नुकसान पहुंचा है। उसका ब्लड प्रेशर लगातार गिरावट आ रही है। वहीं इसके अलावा कॉलर की हड्डी, पसलियां, सीधे हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। 

बता दें, रविवार को कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़िता और वकील का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा है, कि अगर उन्नाव रेप पीड़िता चाहती है तो उनकी सरकार राय बरेली मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है। 


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर दान चोरी केस: क्या ये 2 शख्स ही हैं पूरी साजिश के मास्टरमाइंड?
मासूम की मौत से दहला बिजनौर: 14 साल के लड़के ने 7 साल के बच्चे को लगाया जानवरों का इंजेक्शन