यूपी में बसपा की राह पर चली सपा: अखिलेश यादव भी अब करेंगे ब्राह्मण सम्मेलन..शरू किया चुनावी शंकनाद

Published : Jul 25, 2021, 05:55 PM IST
यूपी में बसपा की राह पर चली सपा: अखिलेश यादव भी अब करेंगे ब्राह्मण सम्मेलन..शरू किया चुनावी शंकनाद

सार

अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी ही पार्टी के पांच ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद इन  ब्राह्मण विधायकों ने अखिलेश को शंख भी भेंट किया है। इसके साथ ही ब्राह्मण नेताओं ने अखिलेश यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। सभी दल जातीय समीकरण साधने में जुट गए हैं। अब खबर सामने आई है कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बाद अब राज्य विपक्षी पार्टी समजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मण वोट को खींचने के लिए सपा अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात की

अखिलेश ने शंक बजाकर चुनावी शंकनाद
दरअसल, अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी ही पार्टी के पांच ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद इन  ब्राह्मण विधायकों ने अखिलेश को शंख भी भेंट किया है। इसके साथ ही ब्राह्मण नेताओं ने अखिलेश यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। वहीं अखिलेश ने सभी के सामने शंक बजाकर चुनावी शंकनाद भी कर दिया।

ऐसे आयोजित होंगे सपा ब्राह्मण सम्मेलन
खबर सामने आई है कि सपा जल्द ही बीएसपी की तर्ज पर  ब्राह्मण सम्मेलन करने वाली है। हालांकि यह सम्मेलन अयोध्या में ना होकर यूपी के बलिया जिले से शुरू होगा। रविवार को आयोजित हुई ब्राह्मण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह फैसला लिया है। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायक डॉ मनोज पांडे ने बताया कि सपा के बैनर तले 22 अगस्त को सिद्धार्थनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा, वहीं 23 अगस्त को बलिया और 24 अगस्त को मऊ में कार्यक्रम होगा। आखिर में राजधानी लखनऊ में भी ब्राह्मण समाज का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल