UP बीजेपी चीफ भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? इस सीट से स्वतंत्र देव सिंह को चुनाव लड़ाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की अगली लिस्ट का इंतजार लगातार जारी है। वहीं इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उरई सदर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 6:05 AM IST / Updated: Jan 20 2022, 11:38 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव के करीब आते ही प्रदेश में सियासी पारा भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव जीतने को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा उरई जिले से 3 विधानसभा क्षेत्रों में 2 सीटों पर सिटिंग विधायकों को ही उतारेगी। जबकि एक अन्य सीट पर मंथन अभी चल रहा है। संभावना है कि 20 जनवरी की बैठक के बाद टिकटों की घोषणा होगी। इस बीच एक सीट पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लड़ाने की चर्चा चल रही है।  
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उरई सदर विधानसभा क्षेत्र से गौरीशंकर वर्मा पर भरोसा जताया था। पार्टी ने उस दौरान भी वहां रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी पार्टी वहां कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है। यही कारण है कि टिकट वितरण को लेकर लगातार मंथन जारी है। 


ऐलान न होने से चर्चाएं जारी 
तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसके चलते स्थानीय विधायकों और दावेदारों में लगातार हलचल है। जानकारी के अनुसार भाजपा उरई सदर विधानसभा सीट से जातीय समीकरण के आधार पर टिकट देने के मूड में है। इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को चुनाव लड़ाने की चर्चाएं गर्म हैं। 

Latest Videos

 

अपना दल और निषाद पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर BJP की बन गई बात, जेपी नड्डा ने किया यह ऐलान

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज