UP में खदेड़ा होवे...अखिलेश ने राजभर के साथ रैली में दिया नारा, बोले- बंगाल में खेला होवे के बाद अब UP की बारी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। यानी दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यूपी के मऊ में एक चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर तंज कसा और कहा कि ये लाल-पीला रंग (झंडा) देखकर कोई और लाल-पीला हो रहा होगा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 27, 2021 10:37 AM IST

मऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के 19 वें स्‍थापना दिवस पर आयोजित रैली में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहुंचे। उन्होंने साझा रैली में एकता का प्रदर्शन किया और केंद्र-प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा (BJP) को सत्ता में लाने वाला रास्ता ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बंद कर दिया है। यूपी में भी अब बंगाल (Bengal) की तरह खदेड़ा होगा। सब जानते हैं कि दिल्ली (Delhi) में और लखनऊ (Lucknow) में कौन लाल-पीला हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये आपके भविष्य का चुनाव है। यूपी में जनता हमें 400 सीटें भी जिता सकती है।

अखिलेश ने कहा कि चुनाव से पहले कोई बड़ा षडयंत्र हो सकता है, लेकिन लोग वोट करने से पहले महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को याद रखें। अखिलेश ने कहा कि ये लाल-पीला रंग (झंडा)  देखकर कोई और लाल-पीला हो रहा होगा। यह ओमप्रकाश राजभर जी अच्छी तरह से जान रहे हैं। जिस तरह से बंगाल में खेल हुआ है उसी तरह प्रदेश में खदेड़ा होगा। प्रदेश में अब जो गठबंधन हुआ है उससे भाजपा का सफाया होगा। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे और झूठ बोलकर जनता को बरगलाया, अब कोई साजिश दलित और पिछड़े वर्ग वालों पर सफल नहीं होगी। कोरोनाकाल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। अब मेडिकल कॉलेज खोले गए। उद्घाटन कर दिया गया। पर्दा हटा तो अंदर कुछ भी मौजूद नहीं है। अब लखनऊ वाले, दिल्ली वालों के लिए और दिल्ली वाले, प्रदेश के लिए झूठ बोल रहे हैं।

जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...

अब यूपी में खदेड़ा होवे: राजभर
सपा प्रमुख का कहना था कि आज हम भुखमरी में सबसे आगे हैं। जबकि यूपी में सबसे ज्यादा विधायक और सबसे ज्यादा सांसद हैं। यूपी में गठबंधन 400 सीटें जीतेगी। जनसभा में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्‍यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक सरकार को बदलना है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में खेला हुआ और यूपी में खदेड़ा होगा.

पूर्वांचल से तय हो जाता है इतिहास बदलेगा...
अखिलेश ने कहा कि पूर्वांचल जब जाग जाता है तो इतिहास बदलता है। पूर्वांचल से तय हो जाता है कि इतिहास बदलेगा। 2022 के चुनाव में भाजपा का यूपी से सफाया हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा- हक मांगने पर किसानों पर मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी। मंत्री को अभी भी हटाया नहीं गया। आखिर जनता को कैसे मिलेगा न्याय? अखिलेश ने आरोप लगाया कि कोरोनाकाल में ना तो ऑक्सीजन मिल रही थी, ना दवाई और ना अस्पताल। ना जाने कितने मजदूर चलते-चलते मर गए। लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से पैदल वापस लौटे। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को रोकने वाला अब कोई नहीं है।

ये देखो कैंची, फीता, माला, मिठाई लेकर आ गए भाजपाई... कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर भड़के अखिलेश

Read more Articles on
Share this article
click me!