UP Bypoll Result: एक सीट खोने के बाद बीजेपी ने 8 पर लहराया परचम, सपा के खाते में आई 3 सीट

Published : Oct 24, 2019, 07:56 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 07:47 PM IST
UP Bypoll Result: एक सीट खोने के बाद बीजेपी ने 8 पर लहराया परचम, सपा के खाते में आई 3 सीट

सार

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे तय हो गए हैं। बीजेपी ने 8 सीटों पर परचम लहरा दिया है। वहीं, सपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। बता दें, 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे, कुल 45.5% वोट पड़े थे। 2019 लोकसभा चुनाव में इन 11 में 10 सीटों पर विधायकों के सांसद बनने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। एक घोसी से बीजेपी विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाने के बाद ये सीट खाली हुई।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे तय हो गए हैं। बीजेपी ने 8 सीटों पर परचम लहरा दिया है। वहीं, सपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। बता दें, 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे, कुल 45.5% वोट पड़े थे। 2019 लोकसभा चुनाव में इन 11 में 10 सीटों पर विधायकों के सांसद बनने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। एक घोसी से बीजेपी विधायक फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाने के बाद ये सीट खाली हुई। 

इस सीट पर हुआ बीजेपी को नुकसान

बाराबंकी की जैदपुर सीट पर साल 2017 में बीजेपी के उपेंद्र रावत ने जीत दर्ज की थी। उनके सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई। पार्टी ने इस बार अंबरीश रावत को मौका दिया था, लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। सपा के गौरव रावत ने यहां से जीत दर्ज की।


11 सीटों पर जानें किसने दर्ज की जीत  

गंगोह: कीरतपाल सिंह, BJP (जीते) - इंद्रसेन, SP - इरशाद चौधरी, BSP - नोमान मसूद, Congress 

रामपुर: भारत भूषण गुप्ता, BJP - तंजीन फातिमा, SP (जीतीं) - जुबैर खान, BSP - अरशद खान, Cong

इगलास: राजकुमार सहयोगी, BJP (जीते) - सुमन, RLD - अभय कुमार, BSP - उमेश कुमार, Cong

लखनऊ कैंट: सुरेश तिवारी, BJP (जीते) - आशीष चतुर्वेदी, SP - अरुण द्विवेदी, BSP - दिलप्रीत सिंह, Cong

गोविंदनगर: सुरेंद्र मैथानी, BJP (जीते) - सम्राट विकास, SP - देवी प्रसाद, BSP - करिश्मा ठाकुर, Cong

मानिकपुर: आनंद शुक्ला, BJP (जीते) - निर्भय पटेल, SP - राजनारायण, BSP - रंजना पांडेय, Cong

प्रतापगढ़: राजकुमार पाल, अपना दल (जीते) - बृजेश वर्मा, SP - रंजीत पटेल, BSP - नीरज त्रिपाठी, Cong

जैदपुर: अंबरीश रावत, BJP - गौरव रावत, SP (जीते) - अखिलेश आंबेडकर, BSP - तनुज पूनिया, Cong

जलालपुर: राजेश सिंह, BJP - सुभाष राय, SP (जीते) - छाया वर्मा, BSP - सुनील मिश्रा, Cong

बलहा: सरोज सोनकर, BJP (जीतीं) - किरन भारती, SP - रमेश चंद्र, BSP - मन्‍नू देवी, Cong

घोसी: विजय राजभर, BJP (जीते) - सुधाकर सिंह, SP - अब्दुल कयूम, BSP - राजमंगल यादव, Cong 

इन 4 सीटों पर थी सबकी नजर

रामपुर: आजम खान के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई। आजम यहां से 9 बार विधायक रह चुके हैं। 1993 के बाद से सपा इस सीट पर कभी नहीं हारी। समाजवादी पार्टी ने इस बार आजम की पत्नी तजीन को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने जीत भी दर्ज की। इस सीट पर भाजपा से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस से अरशद अली और बसपा से जुबैर मसूद खां चुनाव मैदान में थे। 

लखनऊ कैंट: इस बार सीट से अखिलेश ने 2017 के चुनाव में बीजेपी की रीता बहुगुणा से हारने वालीं यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा का टिकट काट दिया था। इनकी जगह पर आशीष चतुर्वेदी को मौका दिया गया, लेकिन ये भी कुछ कमाल नहीं कर सके। बीजेपी के सुरेश तिवारी ने इन्हें मात दी। बता दें, रीता बहुगुणा के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

जलालपुर: इस सीट को बचाए रखना बसपा के लिए चुनौती थी। पार्टी अपनी साख बचाने में कामयाब भी रही। यहां से पार्टी विधायक रहे रितेश पांडेय के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई। इस बार छाया वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया और वो पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं। वोटों की गिनती की शुरुआत से ही उन्होंने बढ़त बनाई रखी।

जैदपुर: इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा था, लेकिन सपा के गौरव रावत ने जीत दर्ज की। ये सीट बीजेपी के उपेंद्र रावत के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। जिसपर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी थी। एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी अंबरीश रावत के लिए वोट मांगे थे। वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभा की थी। इसके बावजूद दोनों कैंडिडेट हार गए। सपा ने बीजेपी की झोली से ये सीट छीन ली।

2017 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटों का रिजल्ट 
गंगोह: बीजेपी
रामपुर: सपा
इगलास (सुरक्षित): बीजेपी
लखनऊ कैंट: बीजेपी
गोविंदनगर: बीजेपी
मानिकपुर: बीजेपी
प्रतापगढ़: अपना दल
जैदपुर (सुरक्षित): बीजेपी
जलालपुर: बसपा
बलहा (सुरक्षित): बीजेपी
घोसी: बीजेपी

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!