यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर आ रही है बड़ी अपडेट, जानिए क्या है

Published : May 31, 2022, 01:25 PM IST
 यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर आ रही है बड़ी अपडेट, जानिए क्या है

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है क्योंकि मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर ताजा अपडेट ये है कि नतीजों की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि रिजल्ट जून के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि पहले बोर्ड की तरफ हमेशा की तरह डेट डिक्लेयर होगी और उसके बाद रिजल्ट का ऐलान होगा।

इस साल ईमोल पर भी आयेगा रिजल्ट
इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट स्टूडेंट्स की ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एक नोटिफिकेशन जारी करेगा। स्टूडेंट्स ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करें. तय तारीख पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर बोर्ड रिजल्ट 2022 का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

फेक न्यूज और कॉल से रहें सावधान
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से पहले ही साइबर अपराध का मामले आने शुरू हो गए हैं। नबंर बढ़वाने के लिए छात्र-छात्राओं से फोन पर वसूली की जा रही है। मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी आदि जिलों से वसूली की शिकायत मिल रही है। असामाजिक तत्व अंक बढ़वाने या परीक्षार्थियों को फेल से पास करवाने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहे हैं।

इस तारीख को आ सकते है नतीजे
यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख साफ होने तक ये कहा जा सकता है कि जून महीने के दूसरे हफ्ते तक नतीजे आ जाने चाहिए। कैंडिडेट्स जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही इस बार ईमेल पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते है।

यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर छात्रों की बढ़ी बेताबी, जानिए किस महीने आयेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड परिणाम से पहले छात्रों के साथ ठगी करने की तैयारी, रहें सावधान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महासचिव के ऊपर या नीचे? राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा की असली भूमिका क्या होगी
UP: घर में सो रहे युवक को उठाकर ले गया था तेंदुआ, अब रातभर के ऑपरेशन के बाद हुआ कैद