यूपी बोर्ड रिजल्ट में क्यों हो रही है देरी, काम आयेगी ये महत्वपूर्ण जानकारी

Published : May 26, 2022, 05:23 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 05:24 PM IST
 यूपी बोर्ड रिजल्ट में क्यों हो रही है देरी, काम आयेगी ये महत्वपूर्ण जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2022 में हुई थीं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम में बदलाव किया गया है। अब बताया जा रहा है कि इस बार परिणाम नए पैटर्न पर तैयार किया जा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिल्जट जून महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। पहले 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा या 12वीं क्लास का अभी ये भी तय नहीं है। हालांकि जानकारी के अनुसार, बोर्ड के द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। 

कोरोना वायरस की वजह से छात्रों की पढ़ाई का हुआ नुकसान
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई को काफी नुकसान पहुंचा है. साल 2021 में भी बोर्ड परीक्षा का सिलेबस पूरा करवाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का सिलेबस कम करने में ही भलाई समझी थी।

क्या है देरी का कार
यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास की थ्योरी परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल पेपर का आयोजन किया था।  कोरोना के कारण बहुत से छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने इन छात्रों  दोबारा मौका दिया था। जिसके बाद 17 मई से 20 मई के बीच फिर से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए गए थे। अबकी बार ये बात भी सामने आ रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 नई इवैल्युएशन स्कीम के हिसाब से तैयार किया जाएगा। यही कुछ कारण है, जिसकी वजह से  बोर्ड रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही है। 

कब आ सकता है रिजल्ट 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब तक रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई 2022 तक हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने का काम पूरा हो चुका है और अब बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने में लग सकता है इतना समय, जानिए क्या है पूरी वजह

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार,छात्रों के लिए ज़रूरी अपडेट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Varanasi Visit: काशी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, 6322 करोड़ की योजनाएं और नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात
UP Mission Shakti: मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा, POSH Act 2013 पर जागरूकता तेज