वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने महिलाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, 'महिला हेल्प डेस्क' की होगी स्थापना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करे रहे हैं। जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए सौगात का पिटारा खोल दिया है और भी सूबे में कई विकास योजनाओं को ध्यान में रखे बजट में तरजीह दे रहे है। 

Asianet News Hindi | Published : May 26, 2022 6:42 AM IST / Updated: May 26 2022, 12:21 PM IST

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में पेश किया।  वित्त वर्ष 2022-23 के बजट का आकार 6.10 लाख करोड़ रुपये पार करने की संभावना है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का था।

महिलाओं के लिए वित्त मंत्री ने खोला सौगातों का पिटारा
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुये "महिला हेल्प डेस्क " की स्थापना की गयी है। ससम्मान उनकी शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही तत्काल की जा रही है। 
प्रदेश के जनपदों में 2,740 महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया गया। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन लखनऊ, गोरखपुर तथा बदायूँ का गठन किया जा रहा है। 

Latest Videos

अगस्त 2020 में गठित "महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन " का क्रियान्वयन /पर्यवेक्षण अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।
प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापना की जा रही है महिला सामर्थ्य योजना हेतु 72 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है।

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के आवाहन में यू.पी.एस.ई.ई. 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटॉप एवं 100 टॉपर एससी/एसटी छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किया गया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा कौशल विकास हेतु 20 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सितम्बर 2021 से 1500 रूपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की रही है। 

किसानों को 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के ऋणमोचन का कार्य किया. अब तक 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2.55 करोड़ किसानों को 6 हजार सालाना दिया जा रहा है।

बजट में किसानों को बड़ा लाभ देने का दावा,1 लाख 72 हजार से अधिक का गन्ना भुगतान हुआ 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता