यूपी चुनाव: बहराइच में बोले अखिलेश यादव- परिवार का दर्द परिवारवाला ही समझ सकता, हम ईद और होली दोनों मनाते हैं

Published : Feb 23, 2022, 12:50 PM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 01:23 PM IST
यूपी चुनाव: बहराइच में बोले अखिलेश यादव- परिवार का दर्द परिवारवाला ही समझ सकता, हम ईद और होली दोनों मनाते हैं

सार

यूपी चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने बहराइच में जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवार का दर्द एक परिवारवाला ही समझ सकता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यूपी में का बा गाना आने के बाद बाय-बाय बाबा हो गया है। 

बहराइच: अखिलेश यादव ने बहराइच (Bahraich) में जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बहराइच में कहा कि मुझे याद है जब नेपाल से चला परिवार लॉकडाउन में फंस गया। आपने अखबारों में पढ़ा होगा जब एक बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा। अखबारों में खबर पढ़ने के बाद नेताओं को भेजकर परिवार की मदद की। जो लोग हम पर घोर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं वह बताएं लॉकडाउन की क्या मदद की है उन्होंने। यूपी में 90 मजदूरों की मदद उस दौरान हुई थी उन सभी की मदद सपा ने की थी। 

अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि एक परिवार वाले का दुख एक परिवारवाला ही समझ सकता है। इन्होंने(भाजपा सरकार) ने एक बार नहीं बल्कि जब मौका मिला तब जनता को समस्या दी है। नोटबंदी के इतने वर्ष गुजरने के बाद भी आज भ्रष्ट्राचार नहीं रुका है। डबल इंजन की सरकार में अगर कुछ भी डबल हुआ है तो वह मंहगाई है। यह लोग झूठे लोग हैं आप मदद करिए। 

'हम ईद और होली दोनों मनाते हैं'

अखिलेश यादव ने कहा कि यह वह जगह है जहां गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं। हम समाजवादी लोग ईद और होली दोनों मनाते हैं। आपको झांसा देने वाले और झूठ बोलने वाले लोगों से सावधान रहना है। अब कोई समय नहीं बचा है। इसलिए आप लोग एक-एक वोट साइकिल के निशान पर डालकर सपा को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाइए। अखिलेश ने कहा कि जब से यूपी में का बा का गाना आया है तब से बाय-बाय बाबा हो गया है। 

ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने इससे पहले ट्वीट कर भी विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी, आर्थिक नीतियों ने व्यापारी तबाह कर दिए, लॉकडाउन ने मज़दूर भाइयों का जीवन नर्क बनाया और अब निजीकरण युवाओं से उनका हक़ और रोज़गार छीन रहा है। आम आदमी के पास सिर्फ 'आत्मसम्मान' बचा है, अब भाजपा उसे भी 'नमक का क़र्ज़' बताकर क्षीण करना चाहती है।

 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, SP में हो सकते हैं शामिल

चौथे चरण की 59 सीटों पर मतदान शुरू, इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र