अयोध्या में CM योगी बोले- कांग्रेस ने लगाया जन्मभूमि पर ताला, सपा सरकार में चली थी रामभक्तों पर गोलियां

Published : Feb 22, 2022, 12:44 PM IST
अयोध्या में CM योगी बोले- कांग्रेस ने लगाया जन्मभूमि पर ताला, सपा सरकार में चली थी रामभक्तों पर गोलियां

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वह विपक्ष पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में तो ऐसा कार्य नहीं हुआ था। जो लोग आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं हो सकते उनको ढोने की नहीं विसर्जन करने की आवश्यकता है। 

अयोध्या: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर अयोध्या में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और दुनिया के अंदर भगवान श्री राम की जन्मभूमि को मेरा प्रणाम है। हमने जो भी कहा था वह करके दिखाया। 5 साल पहले भी हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और वह पूरा हुआ। मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। क्या यह काम सपा और बसपा करवा सकती थी? कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ताला लगा दिया था। सपा सरकार के समय रामभक्तों पर चली गोलियां चली थी। बसपा अयोध्या को लेकर जो कहती थी वह किसी से नहीं छुपा है। 

पूरी दुनिया आज अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या का मतलब राम मंदिर से है। अगले वर्ष तक यह भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। अयोध्या को भव्य नगरी के रूप में स्थापित करना है तो यूपी में भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार रहनी चाहिए। 2017 के पहले आपको बिजली भी नहीं मिलती थी। ईद और मोहर्रम पर यूपी में बिजली आती थी और होली दिवाली पर कटौती होती थी। अयोध्या का दीपोत्सव भी सभी ने देखा है। गरीब के घर में दीपक बनता है फिर जब वह जगमगाता है तो पूरी दुनिया उसे देखती है। अयोध्या को उसके गौरव के साथ जोड़ने के लिए ही आपके बीच में मैं आया हूं। 

कोरोना महामारी के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन मुहैया करवाई गई। वैक्सीन का प्रभाव ही है कि जिन्होंने इसे ले लिया उसके बाद कोरोना उनके पास नहीं आया। इसी के साथ आपको डबल डोज राशन भी मिल रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में तो ऐसा नहीं था। जो लोग आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं हो सकते उनको ढोने की नहीं विसर्जन करने की आवश्यकता है।  

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

आजमगढ़ शराब कांड मामले में सपा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'विदाई बेला में जारी अवैध शराब का जानलेवा कारोबार'

हैसियत कम होने के बावजूद अभी भी यूपी चुनाव में भाजपा के साथ ही क्यों हैं मेनका और वरुण गांधी

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

काशी तमिल संगमम 4.0 में दक्षिण भारत के प्रतिनिधियों ने योगी सरकार की गुड गवर्नेंस को दिए 10/10 अंक
एक्सप्रेस-वे टोल पर CCTV से बनते थे ब्लैकमेल के वीडियो! महिलाओं से ऐसे करते थे वसूली!