Inside Story: कानपुर की कल्यानपुर सीट बनी चुनावी अखाड़ा, खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी किसका कर रहीं नुकसान

उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा सीट से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की साली चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने कल्यानपुर सीट से खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। नेहा के सामने बीजेपी की नीलिमा कटियार तो वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 11:29 AM IST

सुमित शर्मा

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) में कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जिस पर सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर है। जिसमें से कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा सीट (Kalyanpur Vidhasabha Seat) भी शामिल है। कल्यानपुर सीट से कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) के भतीजे अमर दुबे (Amar Dubey) की साली चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस (Congress) ने कल्यानपुर सीट से खुशी दुबे (Khushi Dubey) की बहन नेहा तिवारी (Neha Tiwari) को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी के सामने प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar) हैं। वहीं एसपी (SP) के जुझारू प्रत्याशी पूर्व विधायक सतीश निगम हैं।

Latest Videos

कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी ने एसपी और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेताओं का सियासी समीकरण बिगाड़ दिया है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को चुकाना पड़ सकता है। कल्यानपुर आबादी के हिसाब से बड़ी क्षेत्र विधानसभा है। कल्यानपुर सीट में अनुसूचित जाति के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मण वोटरों की संख्या है। बिकरू कांड में खुशी दुबे के साथ जो भी हआ। उससे सभी को सहानभूति है। सूत्रों के मुताबिक ब्राह्मण सभा खुलकर तो नहीं, लेकिन खुशी दुबे को चुनाव लड़वा रहा है।

विधानसभा चुनाव 2017
विधानसभा चुनाव 2017 की बात की जाए तो बीजेपी की नीलिमा कटियार ने एसपी के सतीश निगम को हराया था। नीलिमा कटियार बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार की बेटी हैं। वहीं एसपी के सतीश निगम ने 2012 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद एसपी के सतीश निगम बीते पांच साल से क्षेत्र में तैयारी कर रही थे। किसी के घर और परिवार खुशी हो या फिर गम सतीश निगम वहां जरूर पहुंचते थे।

किसको हो रहा है नुकसान
खुशी दुबे की बहन कल्यानपुर सीट पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही हैं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी एक टीम भी लगी हुई है। प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि नेहा को पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ाया जाए। नेहा के चुनावी मैदान में आने से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को दिख रहा है। दरअसल कल्यानपुर सीट पर ब्राह्मण वोटर बीजेपी का माना जाता है। इसके बाद सतीश निगम को भी नुकसान होने वाला है।

कल्यानपुर सीट पर जातिगत आकड़ा
कल्यानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नीलिमा कटियार हैं। कल्यानपुर में ब्राह्मण वोटरों की संख्या 01.22 लाख है। ओबीसी वोटरों की संख्या 01.15 लाख हैं। अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 60 हजार हैं, मुस्लिम वोटर 20 हजार और क्षत्रीय वोटरों की संख्या 10 हजार के करीब है।  

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, चरणजीत सिंह को किया शामिल

यूपी चुनाव से पहले सपा-सुभासपा प्रत्याशी ने किया दावा, सरकार बनते ही मिनी पीजीआई का होगा निर्माण

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर