यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची में चुनाव के चौथे चरण के स्टार प्रचारकों के नाम शामिल है। इस सूची में भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद समेत 30 नेता शामिल है। साथ ही इस लिस्ट में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में सियासत में लगातार बदलाव हो रहे है। राज्य में चरण अनुसार प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनावी अभियान जारी है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने चौथे चरण (Fourth Phase) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) समेत गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) भी शामिल है। लेकिन इस स्टार प्रचारक की सूची में भी यूपी के पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर के नाम के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का नाम लिस्ट से गायब है। कांग्रेस के द्वारा जारी की गई तीसरे चरण के स्टार प्रचारक सूची में भी इनका नाम शामिल नही किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस स्टार प्रचारक की सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं गुलाम नबी आजाद पांचवें स्थान में है। इसके साथ ही इसमें अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, पूर्व भारतीय कप्तान अजहर, भूपेश बाघेल, हार्दिक पटेल, शिव पाण्डेय, प्रदीप नारवल समेत 30 नेताओं के नाम शामिल है। लेकिन इस बार यूपी चुनाव से दिग्विजय सिंह को दूर रखा गया है तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया है। 

कांग्रेस द्वारा जारी तीसरे चरण के स्टार प्रचारक में भी अजय कुमार लल्लू, अशोक गहलोत, हार्दिक पटेल, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी समेत 30 नेता शामिल थे। लेकिन तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में सोनिया नहीं हैं शामिल, जानिए कौन से नेता करेंगें यूपी चुनाव में प्रचार

अखिलेश और मायावती पर हमलावर हुए अमित शाह, कहा- यूपी चुनाव निर्धारित करेगा यहां माफियाराज चलेगा या कानूनराज