करहल सीट पर जातिगत समीकरणों ने फिर बदली करवट, यूपी चुनाव में जानिए क्या है इस हॉट सीट का हाल

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट यादव बाहुल्य है। यहां सर्वाधिक सवा लाख यादव मतदाता है। जबकि यहां दूसरे और तीसरे नंबर पर शाक्य और बघेल मतदाता है। एस पी सिंह के यहां से चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान के बाद यहां की सियासी गणित पूरी तरह से बदल चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 6:41 AM IST

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले की जातिगत गणित के अनुसार हर बार करहल (Karhal) की सियासत सपा के अनुकूल रही है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। लेकिन भाजपा ने पलटवार कर जातिगत कार्ड खेल दिया है। भाजपा ने अपने कोर वोट के साथ ही बघेल मतदाताओं को लुभाने के लिए यहां बड़ा दांव चल दिया। पार्टी की ओर से एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को प्रत्याशी बनाया गया है।

मैनपुरी की करहल सीट वैसे तो यादव बाहुल्य है। यहां सर्वाधिक सवा लाख मतदाता यादव है और समाजवादी पार्टी हमेशा ही यहां यादव कार्ड खेलती रही है। समाजवादी पार्टी यहां से यादव प्रत्याशी को ही चुनावी मैदान में उतारकर जीत हासिल करती रही है। 

Latest Videos

भाजपा ने भी खेल दिया जातिगत कार्ड 
करहल से जब अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की बारी आई तो भाजपा ने ऐन वक्त तक तो पत्ता ही नहीं खोला। इसके बाद ऐन वक्त पर ऐसा जातिगत कार्ड खेल दिया जिसके बाद सभी सोचने पर विवश हो गए। भाजपा ने रणनीति के तहत ही यहां से एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। 

तकरीबन 30 हजार है बघेल मतदाता 
करहल में दूसरा स्थान शाक्य मतदाता का है जबकि बघेल और क्षत्रिय तीसरे स्थान पर है। शाक्य और क्षत्रिय मतदाता हमेशा से भी भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। जबकि बघेल प्रत्याशी के चुनावी मैदान में आने पर 30 हजार बघेल मतदाताओं पर भी भाजपा की पकड़ मजबूत होने की संभावना है। 

फिलहाल भाजपा रणनीति के सहारे करहल की सियासत को बदलना चाहती है। पहले ही अखिलेश यादव के यहां से चुनावी लड़ने के ऐलान के बाद यह सीट हॉट सीट मानी जा रही थी। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के यहां से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सभी की निगाहें इसी सीट पर लगी हुई हैं। 

खुद मुलायम को कर्ज देकर डिंपल के कर्जदार हैं अखिलेश, 3 साल में घटी आय लेकिन संपत्ति में बढ़ोत्तरी

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।