यूपी चुनाव के लिए वोट मांगने गए भाजपा नेताओं का हुआ विरोध, सपा समर्थकों ने नारेबाजी कर उतारा झंडा

Published : Feb 11, 2022, 07:00 PM IST
यूपी चुनाव के लिए वोट मांगने गए भाजपा नेताओं का हुआ विरोध, सपा समर्थकों ने नारेबाजी कर उतारा झंडा

सार

मैनपुरी की किशनी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं का विरोध हुआ। सपा समर्थकों ने इस दौरान गाड़ी से भाजपा का झंडा भी उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में फ्लैग मार्च किया। 

मैनपुरी: किशनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में वोट मांगने पहुंचे बीजेपी नेताओं को जमकर विरोध का सामना करना पड़ा। यहां समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने जमकर भाजपा नेताओं के सामने नारेबाजी की। इसी के साथ भाजपा के झंडे को भी गाड़ी से खींच लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में पैदल मार्च कर माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

गौरतलब है कि भाजपा कुसमरा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी समर्थकों के साथ किशनी विधानसभा क्षेत्र में वोट अपील करने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। 

गाड़ी से खींच लिया झंडा 
घटनाक्रम के बीच में ही सपा का झंडा लिए कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। विरोध बढ़ा तो सभी लोग गाड़ियों में बैठकर वहां से चले गए। इसके बाद कुछ ग्रामीण सपा का झंडा लहराते हुए पार्टी और सपा नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी पर लगे भाजपा के झंडे को भी खींच लिया।

पुलिस ने किया पैदल मार्च 
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में पैदल गश्त की। पुलिस ने गांव के बुजुर्गों से भी बात की। बुजुर्गों ने कहा ऐसी गलती फिर नहीं होगी। पुलिस ने चेतावनी भी दी कि अगर किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Special Story: दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवारों में से 260 हैं करोड़पति, जानिए कौन है सबसे धनवान

यूपी चुनाव: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान, आजम और सुरेश खन्ना समेत दांव पर कई दिग्गजों की साख

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल