Special Story: यूपी चुनाव से पहले जानिए ये हैं सबसे गरीब विधायक, किसी के भी पास नहीं है घर

चुनाव में धनबल हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। लेकिन यह भी सच है कि सिर्फ पैसे के ही दम पर चुनाव में जीत हासिल नहीं की जा सकती। आज हम आपको उन पांच विधायकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे गरीब हैं। इन्होंने 2017 में हुए चुनाव या उपचुनाव में यूपी से जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 12:30 PM IST / Updated: Jan 30 2022, 06:03 PM IST

गौरव शुक्ला 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में केवल धनबल के दम पर ही सफलता हासिल नहीं हो सकती है। कई ऐसे जमीनी नेता भी है जिन्होंने धन और बाहुबल के दम पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े होने की वजह से चुनाव जीता है। बात अगर 2017 के चुनाव की हो तो 5 सबसे गरीब विधायकों में 4 भारतीय जनता पार्टी से थे जबकि 1 विधायक कांग्रेस से है। 

अजय कुमार लल्लू 
कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव लड़कर कुशीनगर के तमकुही से जीत हासिल करने वाले अजय कुमार लल्लू यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। अजय लल्लू के पास 3.29 लाख रुपए की चल संपत्ति है। उनके पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। 
अपने हलफनामे में अजय लल्लू ने बताया था कि उनके पास कोई घर या जमीन नहीं है। 2017 के चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 1.50 लाख रुपए नगद और 1.25 लाख रुपए के गहने थे। इसके अलावा उनके नाम पर एक मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियों कार है। 5.50 लाख रुपए का कर्ज भी उन पर है। इसी के साथ 16 आपराधिक मामले भी उनके ऊपर दर्ज हैं। 

Latest Videos

धनंजय कनौजिया 
2017 में भाजपा से टिकट मिलने के बाद धनंजय ने बताया था कि उनके पास कुल चल संपत्ति 3.77 लाख रुपए की है। उनके नाम पर कोई घर, मकान या जमीन नही हैं। धनंजय ने 2016-17 के चुनाव में अपनी आय भी शून्य ही दिखाई थी। धनंजय के पास 45000 नगद जबकि उनकी पत्नी के पास 25000 नकद था। 

विजय कुमार राजभर 
मऊ के घोसी से 2019 में उपचुनाव जीतने वाले विजय कुमार राजभर यूपी के तीसरे गरीब विधायक हैं। उनके पास कुल 4.09 लाख रुपए की चल संपत्ति है। उनके नाम पर कोई भी घर या जमीन नहीं है। हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 30 हजार जबकि पत्नी के पास 10 हजार नकद रुपए थे। विजय के पास एक स्कूटी और एक बाइक है। जबकि उनकी पत्नी के पास 90 हजार के गहने हैं। विजय या उनकी पत्नी किसी के भी नाम कोई जमीन या घर नहीं है। 

मनीषा 
2017 में भाजपा के टिकट पर राठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनके पास 6.33 लाख रुपए की संपत्ति है। मनीषा ने 2016-17 में अपनी आय शून्य दिखाई थी। मनीषा के पास कैश 30 हजार रुपए थे। जबकि उनके पति के पास 40 हजार रुपए थे। इसी के साथ मनीषा के पति ने 4.50 लाख रुपए की एलआईसी करवाई है। मनीषा के पास उस दौरान 5 लाख रुपए की ज्वैलरी थी। 

राजमणि 
प्रयागराज की कोरांव सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले राजमणि के पास 7.34 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति थी। वह इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर थे। राजमणि ने हलफनामें में बताया था कि उनके पास 2017 में 5 हजार रुपए कैश और 4 हजार रुपए बैंक में थे। वहीं उनकी पत्नी के पास 15 हजार रुपए के गहने थे। राजमणि के नाम पर एक घर और एक एकड़ जमीन का जिक्र भी हलफनामे में किया गया था। जबकि राजमणि की पत्नी द्वारा बैंक से लिए 60 हजार के कर्ज की बात का भी जिक्र वहां था। 

आज भी अजेय हैं रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया', पिता की मर्जी के खिलाफ राजनीति में रखा था कदम

Share this article
click me!

Latest Videos

देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो