यूपी कांग्रेस कमेटी ने दी राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की सहमति, फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया

Published : Sep 19, 2022, 06:18 PM IST
यूपी कांग्रेस कमेटी ने दी राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की सहमति, फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया

सार

यूपी कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे दी है। हालांकि इसका अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। 

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यूपी में हुई कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। आपको बात दें कि इस समय सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों के चलते अधिक सक्रिय नहीं है। वहीं राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अलग-अलग जगहों पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

19 अक्टूबर को सभी के सामने होगा परिणाम 
यूपी में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक सुर में यह प्रस्ताव पारित किया कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। गौरतलब है कि अभी तक 5 राज्यों के द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को किया जाना है। इसके  लिए नामांकन दाखिल कनरे की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। जबकि नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 8 अक्टूबर की निर्धारित है। वहीं चुनाव 17 अक्टूबर को होगा जिसका परिणाम 19 अक्टूबर को सभी के सामने होगा।

यूपी कांग्रेस के सदस्यों ने हाथ उठाकर किया प्रस्ताव का समर्थन
आपको बता दें कि प्रस्ताव वर्किंग कमेटी के सदस्य औऱ सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रस्ताव का अनुमोदन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। अराधना मिश्रा ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण विषय का दिन है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करती है। यूपी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव अध्यक्ष द के लिए पारित हुआ और अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। वह जिसे भी यह पद देंगी हमें स्वीकार है।

मानसून सत्र के पहले दिन 25 मिनट ही चल सका सदन, सीएम योगी ने कहा- अराजकता के लिए कोई जगह नहीं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस