मानसून सत्र के पहले दिन 25 मिनट ही चल सका सदन, सीएम योगी ने कहा- अराजकता के लिए कोई जगह नहीं 

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र (monsoon session) के पहले दिन सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच सपा विधायकों ने बाहर ही धऱना दिया। 

/ Updated: Sep 19 2022, 05:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

यूपी विधानसभा सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने पदयात्रा की। इस बीच जैसे ही सपा नेता और कार्यकर्ता विधानभवन की ओर बढ़े तो उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। इससे नाराज होकर अखिलेश यादव वहां कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। 
वहीं सदन की शुरुआत में सीएम योगी (UP CM Yogi Adityanath) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार हैं। जनता को सत्र से बड़ी उम्मीदे हैं। इस दौरान सत्र के पहले दिन सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जबकि सपा नेताओं ने धरना स्थल पर ही शोक व्यक्त किया। दरअसल सपा नेता मार्च के दौरान रूट बदलने से नाराज थे और पहले से तय मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति मांग रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर रोकना ही था तो परमीशन क्यों दी गई।