UP कांग्रेस ने CM योगी को बताया 'बुल्डोजरनाथ', कहा- युवाओं के सपनों को रौंद रही है विध्वंसक सरकार

Published : Dec 27, 2021, 09:11 PM IST
UP कांग्रेस ने CM योगी को बताया 'बुल्डोजरनाथ', कहा- युवाओं के सपनों को रौंद रही है विध्वंसक सरकार

सार

प्रदेश कांग्रेस में सिलसिलेवार ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा 'बुल्डोजरनाथ की विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कभी पेपर लीक करके, कभी भर्ती न निकाल कर, कभी लाठी बरसा कर।

लखनऊ:  कांग्रेस (congress) ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi adityanath) को 'बुल्डोजरनाथ' की संज्ञा देते हुए रविवार को कहा कि उनकी विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कांग्रेस ने यह आरोप पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित होने वाली पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ के आयोजन की अनुमति देने से पुलिस के इनकार के एक दिन बाद लगाया है। 

बार बार युवाओं के सपनों को रौंदती है विध्वंसक सरकार: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस में सिलसिलेवार ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा 'बुल्डोजरनाथ की विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कभी पेपर लीक करके, कभी भर्ती न निकाल कर, कभी लाठी बरसा कर। इस बार तमाम बहादुर लड़कियों के सपनों पर योगी की महिला विरोधी सोच का ​बुल्डोजर चला है।' पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में मैराथन की अनुमति नहीं दिए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां पूछ रही हैं। भाजपा ने कार्यक्रम किया, तब कोविड नहीं था? खुद चुनावी रैलियां कर रहे हैं, तब कोविड नहीं है? योगी जी, महिला शक्ति का रास्ता रोकना आपको भारी पड़ेगा।

कांग्रेस ने बीजेपी हो बताया डरपोक भाजपा सरकार
कांग्रेस ने कहा कि डरपोक भाजपा सरकार का महिला विरोधी षडयंत्र प्रदेश की बेटियां खूब समझ रही हैं। किसानों की राह में कील-कांटे बिछाने वाले षडयंत्रकारी अब बेटियों का रास्ता रोक रहे हैं। लेकिन उड़ान भरने को बेताब इन बेटियों को हिसाब देना होगा। पार्टी ने झांसी में आयोजित मैराथन का एक वीडियो टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि झांसी में उमड़े इसी सैलाब को देखकर योगी डर गए। लेकिन वे ये नहीं जानते कि जिसका वक्त आ गया है, उसे दुनिया की को​ई ताकत रोक नहीं सकती। बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में दस हजार से अधिक लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर लड़की इस नारे के साथ है।'

UP कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी पार्टी..SP-BSP से नहीं गठबंधन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए