Priyanka Gandhi बोलीं - ये तो UP की महिलाएं जानती हैं कि उन्हें रोज किस समस्या से जूझना पड़ता है

Published : Nov 13, 2021, 03:34 PM ISTUpdated : Nov 13, 2021, 07:02 PM IST
Priyanka Gandhi बोलीं - ये तो  UP की महिलाएं जानती हैं कि उन्हें रोज किस समस्या से जूझना पड़ता है

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार काे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की कानून व्यवस्था पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यूपी की महिलाएं ही जानती हैं कि उन्हें रोज किन समस्याओं से जूझना पड़ता है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गहने लादकर निकलने वाला जुमला देते हैं, लेकिन, ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।  गौरतलब है कि अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है। उन्होंने शनिवार को Azamgarh में भी कहा कि यूपी में अब माफिया नहीं, कानून का राज चलता है।

इसलिए, लड़की हूं, लड़ सकती हूं : 
प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट किया- देश के गृहमंत्री जी गहने लादकर निकलने वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो यूपी की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है। इसलिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जरूरी है, ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

प्रियंका का ट्वीट 

 

कल यूपी में कांग्रेसियों को जीत का मंत्र देंगी 
यूपी विधानसभा (UP Election 2022) चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा कल बुलंदशहर में 14 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र सिखाएंगी। प्रियंका अपनी चुनावी क्लास की शुरुआत अनूप शहर स्थित गंगा पूजा से करेंगी। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी करेंगी। 

यह भी पढ़ें
UP News : कट्‌टरवादी सोच का अड्‌डा आजमगढ़ आज मां सरस्वती का धाम बनने जा रहा : अमित शाह
हरियाणा में 15 नवंबर को 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इमरजेंसी सर्विस मिलेगी, जानिए हड़ताल का कारण

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द