मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी चुनाव में किसी भी माफिया को BSP नहीं देगी टिकट, मुख्तार अंसारी का भी कटा पत्ता

Published : Sep 10, 2021, 10:43 AM IST
मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी चुनाव में किसी भी माफिया को BSP नहीं देगी टिकट, मुख्तार अंसारी का भी कटा पत्ता

सार

मायावाती ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि किसी भी बाहुबली या माफिया को पार्टी से चुनाव नहीं लड़ाया जाए। बीएसपी का संकल्प 'कानून द्वारा कानून का राज' के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है। 

लखनऊ. उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनातिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर रणनीति बना रही हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। बीएसपी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में बीएसपी मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को टिकट नहीं देगी। मऊ विधानसभा सीट से बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर पार्टी के कैंडिडेट होंगे।

 

माफिया को नहीं मिलेगी टिकट
मायावाती ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि किसी भी बाहुबली या माफिया को पार्टी से चुनाव नहीं लड़ाया जाए। मायावती ने ट्वीट कर कहा- बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है। 

क्या लिया फैसला
मायावती ने ट्वीट कर कहा- जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें- गजब चुनावी माया: शंख-मंत्रों के बीच त्रिशूल लहराती दिखीं मायावती, तस्वीरों में देखिए दीदी का नया अवतार
 

मायावती ने कहा- बीएसपी का संकल्प 'कानून द्वारा कानून का राज' के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल