यूपी चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, खराब मौसम की वजह से क्रेन- ट्रैक्टर की सहायता से निकली बसें

Published : Feb 09, 2022, 07:00 PM IST
यूपी चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, खराब मौसम की वजह से क्रेन- ट्रैक्टर की सहायता से निकली बसें

सार

मेरठ में पांच विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 58 सीटों पर मतदान है। बारिश के कारण वहां पर पोलिंग पार्टियों को रवाना होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दलदल हो जाने के कारण जहां मतदान कर्मियों को काफी दिक्कतें आईं, वहीं बसें भी क्रेन की सहायता से भी रवाना नहीं हो सकीं। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दस फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मेरठ में पांच विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 58 सीटों पर मतदान है। मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए इंतजाम किया है। बारिश के कारण वहां पर पोलिंग पार्टियों को रवाना होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दलदल हो जाने के कारण जहां मतदान कर्मियों को काफी दिक्कतें आईं, वहीं बसें भी क्रेन की सहायता से भी रवाना नहीं हो सकीं। ट्रैक्टर की सहायता से बड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही बसों को रवाना किया जा सका। 

इतने क्रिटिकल मतदान केंद्र गए बनाए
मेरठ में विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना हुए। वहीं जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं, जहां कुल 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं। मेरठ के सात विधानसभा सीटों में 80 प्रत्याशी हैं। जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों को अलग से चयनित किया गया है। साथ ही पुलिस बल और सशस्त्र बल तैनात किया गया है। वहीं मेरठ जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 283 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 27 जोनल मजिस्ट्रेट और 39 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं जनपद में 409 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में 1-1 पिंक बूथ और मॉडल बूथ बनाए गए हैं। आपको बता दें कि मेरठ में कुल 2625849 मतदाता है। जो मेरठ में 7 विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

परिवहन विभाग ने करीब 600 बसों की व्यवस्था
मेरठ में सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। पांच विधानसभा सीटों के लिए विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना हुए। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मुजफ्फरनगर जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं है। शहर के कूकड़ा मंडी से पुरकाजी सुरक्षित सीट, चरथावल, बुढ़ाना, मीरापुर, खतौली, सदर के लिए कर्मचारी रवाना हुए। मुजफ्फरनगर के डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, कई महिला कर्मचारी बच्चों के साथ भी यहां पहुंची थीं। ड्यूटी कटवाने के लिए मारामारी रही। मेरठ में जहां बसें पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए अधिग्रहित की गई हैं। ऐसे में भैसाली डिपो पर यात्रियों को बसे न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने करीब 600 बसों की व्यवस्था की है। इसमें रोडवेज की करीब 200 अनुबंधित बसों का अधिग्रहण किया गया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: मांगी 100 सीट मिली सिर्फ एक, जानिए क्या है कारण जो फिर भी साथ हैं शिवपाल-अखिलेश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए