यूपी चुनाव: मांगी 100 सीट मिली सिर्फ एक, जानिए क्या है कारण जो फिर भी साथ हैं शिवपाल-अखिलेश

Published : Feb 09, 2022, 06:44 PM ISTUpdated : Feb 09, 2022, 06:48 PM IST
यूपी चुनाव: मांगी 100 सीट मिली सिर्फ एक, जानिए क्या है कारण जो फिर भी साथ हैं शिवपाल-अखिलेश

सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने हाल ही में अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपनी पार्टी के लिए 100 सीटें मांगी थीं, लेकिन सिर्फ एक ही सीट मिली।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक देना चाहती है। इसी सियासी घमासान के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव अपने चुनावी क्षेत्र जसवंतनगर  प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए अखिलेश यादव का साथ देना जरूरी है और मैंने वहीं किया। उन्हानें अफवाहों को विराम देते हुए साफ किया कि वह सीटों के बंटवारे से संतुष्ट हैं। 

शिवपाल यादव जसवंतनगर सीट से सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी से लड़ना बड़ी लड़ाई है। इसीलिए एक सीट पर चुनाव जसवंतनगर से लड़ रहा हूं।  बीजेपी से लड़ाई लड़ने के लिए मैंने अपनी पार्टी की कुर्बानी दी है और गठबंधन में एक सीट पर राजी हो गया हूं। बता दें कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान प्रसपा मुखिया ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष से अपनी पार्टी के लिए 100 सीटें मांगी थीं, लेकिन मिली सिर्फ एक, फिर भी उन्होंने अखिलेश को ही नेता मान लिया है।

अखिलेश ही हमारा चेहरा
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि बहुत जल्द ही मंच साझा करेंगे और उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने चाचा-भतीजे के रिश्त को लेकर साफ कह दिया की दोनों के बीच कोई अलगाव नहीं है। 2022 में पार्टी का चेहरा अखिलेश ही हैं।

अपर्णा कभी समाजवादी नहीं रहीं
सपा संरक्षक मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को लेकर कहा, वह कभी समाजवादी नहीं रहीं। उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा परिवार धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ रहा है। बता दें कि अपर्णा यादव हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

BHU में ABVP छात्रों के आंदोलन की हुई जीत , 23 माह बाद काशी विवि ने ऑफलाइन क्लास चलाने का लिया निर्णय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बांके बिहारी मंदिर में शॉल पर गिरी अंगूठी और बदल गया मन...भगवान की दुल्हन बन गई पिंकी शर्मा
इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम