आज दिल्ली में तय होगी यूपी की नई सरकार, सीएम योगी आलाकमान के साथ करेंगे चर्चा

Up New Government : योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में अपने मंत्री सहयोगियों के साथ बैठक की। साधु से नेता बने आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव 1,03,390 के अंतर से जीता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया जिन्होंने हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनावों में 62,109 वोट हासिल किए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2022 3:22 AM IST

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनावों (Up Election result 2022) के नतीजे आने के बाद अब सरकार की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में चर्चा के बाद नए मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो सकती है। 

सुबह 8 बजे दिल्ली रवाना हुए योगी 
योगी आदित्यनाथ सुबह 8 बजे लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे।  
भाजपा ने यूपी के चुनावों में बहुमत प्राप्त किया है। 403 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा ने 255 सीटें जीती हैं। ऐसे में भाजपा यहां लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। 

Inside Story: वाराणसी में जिसको नहीं समझ आया पार्टियों का काम, उन्होंने नोटा पर जताया विश्वास

कल लखनऊ में सहयोगियों के साथ कीथी बैठक 
सरकार बनाने के सिलसिले में योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में अपने मंत्री सहयोगियों के साथ बैठक की। साधु से नेता बने आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव 1,03,390 के अंतर से जीता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया जिन्होंने हाल ही में संपन्न यूपी विधानसभा चुनावों में 62,109 वोट हासिल किए। इससे पहले योगी विधान परिषद के सदस्य थे। आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में राज्य में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे। 

यूपी चुनाव 2022 के बाद अखिलेश के गढ़ में बुल्डोजर चलाने की तैयारी, जानें पूरा मामला
जीत का विजय जुलूस : पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोश हाई, आज अमृतसर में मनाया जाएगा जश्न, ये नेता होंगे शामिल

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

NCERT किताब से हटा बाबरी मस्जिद का जिक्र, क्या हैं बड़े बदलाव जो उठ रहे गंभीर सवाल
Lok Sabha Speaker : कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई अहम बैठक
EVM पर एलन मस्क ने ऐसा क्या कह दिया जो मचा बवाल| Elon Musk
संसद भवन परिसर में क्यों खिसकाई जा रही मूर्तियां? जानिए सभी सवालों का क्या है जवाब
NEET Paper Leak : EOU के हाथ लगे 6 चेक, क्यों हुआ 30-30 लाख का सौदा, इन सवालों के कब मिलेंगे जवाब