ससुराल पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने फरसे से काटा, शादीशुदा महिला को भी उतारा मौत के घाट

शुक्रवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन परिवार वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। ससुरालवालों ने दोनों को गली में दौड़ा लिया और डंडों से जमकर पीटा। डंडे के हमले से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों पर फरसे से हमला कर उनके गले काट दिए गए। महिला का शव घर के दरवाजे पर तो प्रेमी का शव गली में पड़ा था। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2022 12:50 PM IST

आगरा: एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई। आरोपी में फरसे से गला काट कर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है।

फरसे से हमला कर उतारा मौत के घाट
दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। शुक्रवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन परिवार वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। ससुरालवालों ने दोनों को गली में दौड़ा लिया और डंडों से जमकर पीटा। डंडे के हमले से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों पर फरसे से हमला कर उनके गले काट दिए गए। महिला का शव घर के दरवाजे पर तो प्रेमी का शव गली में पड़ा था। पास ही नाली में खून से सना डंडा भी था।

Latest Videos

पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा आरोपी पति
वारदात के बाद आरोपी पति, पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं ससुर और देवर थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के सामने यह कहते हुए सरेंडर कर दिया कि उन्होंने डबल मर्डर किया है। उन्हें अरेस्ट कर लिया जाए। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड को देखकर आसपास के लोग सिहर उठे। 

ऐसे शुरू हुआ था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अछनेरा के रहने वाले 22 साल के शिवम सिसौदिया के दूर के रिश्तेदार मदन का सुशील नगर में घर है। मदन के दो बेटे गौरव और अभिषेक हैं। गौरव की शादी सात साल पहले पूजा नाम की लड़की से हुई थी। रिश्तेदारी होने के कारण शिवम अपने मौसा मदन के घर आया जाया करता था। जहां उसकी मुलाकात पूजा से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया।

यह है पूरा मामला
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के आसपास शिवम पूजा से मिलने उसके घर आया। पूजा के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद शिवम ने वहां से भागने की कोशिश की। मदन और उसके दोनों बेटों ने शिवम के सिर पर डंडे से हमला किया और बीच सड़क पर फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी। 

शिवम को मारकर मदन और उसके दोनों बेटे पूजा को घर के बाहर लाए। उन्होंने चौखट के पास पूजा को बीच सड़क पर काट दिया। इलाके के लोग घटना को देखते रहे। किसी ने दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की। डबल मर्डर की सूचना पाकर एडीजी राजीव कृष्ण, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। SSP सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या हुई है। तीनों को अरेस्ट कर दिया। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, लड़की पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

मनचाहा दहेज न मिलने पर कई दिनों से नाराज था पति, पत्नी का रास्ता रोकने के बाद किया तेजाब से हमला

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?