बरेली में खाते में 16 लाख रुपये पहुंचने पर ग्रामीण हुए हैरान, डीएम ने बैठा दी जांच

Published : May 29, 2022, 06:22 PM ISTUpdated : May 29, 2022, 06:24 PM IST
बरेली में खाते में 16 लाख रुपये पहुंचने पर ग्रामीण हुए हैरान, डीएम ने बैठा दी जांच

सार

प्रधान पर ग्राम निधि के 16 लाख रुपये अपने सगे भाइयों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। रुपए पिछले साल ट्रांसफर किए गए थे। ग्रामीणों ने एफिडेविट पर डीएम से शिकायत की है। डीएम अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और आरईडी के एक्सईन को जांच सौंपी है।   

बरेली:  दमखोदा के गांव खमरिया गोपाडांडी गांव में खाते में 16 लाख रुपये सगे भाइयों के खाते में पहुंचने पर सब हैरान रह गए। मामले की छानबीन हुई तो पूरी हकीकत सामने आ गई। अब डीएम ने जांच बिठा दी है। जांच में सामने आया  बैंक की गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर ट्रांसफर किए गए थे।  

ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत
प्रधान पर ग्राम निधि के 16 लाख रुपये अपने सगे भाइयों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। रुपए पिछले साल ट्रांसफर किए गए थे। ग्रामीणों ने एफिडेविट पर डीएम से शिकायत की है। डीएम अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और आरईडी के एक्सईन को जांच सौंपी है। 

जांच के आधार पर प्रधान पर होगी कार्रवाई
संयुक्त टीम 31 मई को गांव जाकर प्रधान-सचिव और शिकायत कर्ताओं के बयान दर्ज करेगी। साथ ही ग्राम निधि से कराए गए कार्यों का भी जायजा लेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ग्राम निधि से रकम निकालने की शिकायत
खमरिया गोपाडांडी के यूसुफ अंसारी, असलम, वीरेंद्र सिंह और रेहान ने डीएम को एफिडेविट के जरिए शिकायत की और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान और सचिव पर पंचायत घर के निर्माण के लिए दो बार ग्राम निधि से रकम निकालने की शिकायत है। 

रकम सचिव के लखीमपुर निवासी दोस्त मोहन मौर्य के एकाउंट में ट्रांसफर करने का दावा किया गया है। पंचायत घर के मरम्मत के नाम पर 46 हजार रुपये भी निकालने का आरोप है। डीएम के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और आरईडी के एक्सईन ने जांच शुरू कर दी है। 15 दिन में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है।

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से गिराया फरार अपराधी का घर

यूपी में बिजली विभाग के दावे हुए फेल, स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला आया सामने

लखनऊ के जंगल में मिली सिर कटी लाश, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका

आम के बाग में चल रहा था दहशत फैलाने का काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ