योगी सरकार ने पेश किया 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट, सभी वर्गों का रखा खासा ध्यान

योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। बजट तकरीबन 6 लाख 15 हजार करोड़ का है। इस बजट में विकास पर खासा ध्यान दिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : May 26, 2022 7:24 AM IST

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में पेश किया।  वित्त वर्ष 2022-23 के बजट का आकार 6.10 लाख करोड़ रुपये पार करने की संभावना है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का था।

इस बार योगी सरकार ने किया इतने लाख का बजट पेश 
 वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए है। उन्होंने महिलाओं को ध्यान में रखकर भी कई ऐलान किया। खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। पेंशन में इजाफा करके भी उन्हें राहत देने की कोशिश की गई है। इस बडट में योगी सरकार ने लगभग सभी वर्गों को ध्यान में रखे बजट को पेश कर रही है।

Latest Videos

यूपी में होगा विशेष सुरक्षा बल का गठन- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा कोविड में अनाथ बच्चों को 4 हजार रूपए की आर्थीक सहायता दी जाएगी।

महिलाओं के लिए वित्त मंत्री ने खोला सौगातों का पिटारा
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुये "महिला हेल्प डेस्क " की स्थापना की गयी है। ससम्मान उनकी शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही तत्काल की जा रही है। प्रदेश के जनपदों में 2,740 महिला पुलिस कार्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया गया।

तीन महिला पीएसी का होगा गठन
यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित किया। अब तक 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2.55 करोड़ किसानों को 6 हजार सालाना दिया जा रहा है। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन लखनऊ, गोरखपुर तथा बदायूँ का गठन किया जा रहा है। आमजन को शासन प्रशासन के मध्य सुलभ किया गया। पिछले 2 वर्षों में उत्तरप्रदेश ने महामारी कोविड से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सूझबूझ के साथ काम किया। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का था। 

UP Budget 2022: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- 5 सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन व टैबलेट किया जाएगा वितरित

जयंत चौधरी या डिंपल यादव में से कोई एक जायेगा राज्यसभा, तीसरे प्रत्याशी को लेकर सपा का मंथन जारी


 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts