योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का बजट गुरुवार को यूपी विधानसभा में पेश कर रहे हैं। बजट को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि 5 सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन व टैबलेट को वितरित किया जाएगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में पेश कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के ऋणमोचन का कार्य किया। बजट को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि 5 सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन व टैबलेट को वितरित किया जाएगा। राज्य में 75 जिलों में खेलों इण्डिया सेन्टर्स की स्थापना होगी। वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए 95 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन महिला पीएसी का होगा गठन
यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित किया। अब तक 1 लाख 72 हजार से अधिक मूल्य का गन्ना भुगतान हुआ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2.55 करोड़ किसानों को 6 हजार सालाना दिया जा रहा है। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन लखनऊ, गोरखपुर तथा बदायूँ का गठन किया जा रहा है। आमजन को शासन प्रशासन के मध्य सुलभ किया गया। पिछले 2 वर्षों में उत्तरप्रदेश ने महामारी कोविड से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सूझबूझ के साथ काम किया। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का था। 

किसानों को छह हजार रुपए की सहायता
किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा 37 वर्षों के बाद हुआ है जब किसी पार्टी को लगातार दो बार प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने के लिये चुना है। उन्होंने कहा कि किसानों को 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी। योजना के अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु व दिव्यांगता की दशा में अधिकतम 5 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में इस योजना हेतु 650 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

योगी 2.0 का पहला बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना, सीएम बोले- यूपी के पूरे विकास को समर्पित