उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में सीएम योगी ने कहा कि यूपी निवेशकों के लिए भरोसे की गारंटी है। मजबूत कानून व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर के बल पर यूपी को ग्लोबल फार्मा हब बनाया जा रहा है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को होटल ताज में आयोजित वैश्विक निवेशकों और उद्यमियों के महासंगम ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल एक राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए भरोसे की गारंटी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर निवेशक को ट्रिपल-एस मॉडल- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड की पूर्ण गारंटी देती है। उत्तर प्रदेश आज ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी का रोल मॉडल बनकर उभरा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Rule of Law in UP: कानून का राज, जीरो बर्दाश्त नीति

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज रूल ऑफ लॉ पूरी मजबूती से लागू है। कानून से खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं है। जो कानून को चुनौती देता है, उसे कानून उसी की भाषा में जवाब देता है। यह नया उत्तर प्रदेश है, जहां व्यवस्था कमजोर नहीं, बल्कि निर्णायक और प्रभावी है।

2017 से पहले यूपी की स्थिति: अराजकता, असुरक्षा और अविश्वास

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के हालात को याद करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश असुरक्षा और अराजकता का प्रतीक बन चुका था। वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में 900 से अधिक दंगे हुए। शायद ही कोई शहर रहा हो, जहां कर्फ्यू न लगा हो। उद्योग, व्यापार और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। सुरक्षा के अभाव में स्थापित उद्योग प्रदेश छोड़ने को मजबूर थे और युवा वर्ग पलायन कर रहा था। यह पीड़ा हर निवेशक, व्यापारी और नागरिक की साझा व्यथा थी।

Zero Tolerance Policy: कानून व्यवस्था से लौटा निवेशकों का भरोसा

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था सुधारना और विश्वास बहाल करना थी। सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई और स्पष्ट किया कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा। आज परिणाम सामने है- बड़े पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। कहीं दंगे नहीं, कहीं फिरौती नहीं और कहीं गुंडा टैक्स नहीं। उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का वातावरण बना है, जो निवेश की सबसे मजबूत नींव है।

Ease of Doing Business UP: डी-रेगुलेशन में नंबर वन

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन रैंकिंग में देश में नंबर वन है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में टॉप अचीवर बन चुका है। डी-क्रिमिनलाइजेशन के तहत 13 राज्य अधिनियमों से आपराधिक प्रावधान हटाए गए हैं। एमएसएमई सेक्टर में निवेश करने वालों को 1000 दिन तक निरीक्षण से छूट दी गई है। सरकार का उद्देश्य उद्योगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें सुविधा देना है।

UP Industrial Growth: 14 हजार से 30 हजार फैक्ट्रियों तक का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में लगभग 14,000 फैक्ट्रियां थीं, जो आज बढ़कर 30,000 से अधिक हो चुकी हैं। अब तक 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 20 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और कई परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो चुका है। सरकार और निवेशकों के बीच निरंतर संवाद बना हुआ है।

UP Pharma Hub: फार्मा सेक्टर को बनाया जा रहा ग्लोबल सेंटर

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब बनाने के लिए स्पष्ट नीति और मजबूत विजन के साथ काम हो रहा है। ललितपुर में विकसित हो रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क हब-एंड-स्पोक मॉडल पर आधारित होगा, जहां अत्याधुनिक आर एंड डी सुविधाएं होंगी। गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल डिवाइस पार्क, US-FDA टेस्टिंग लैब और वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जा रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट सत्र के माध्यम से लखनऊ में वर्ल्ड-क्लास फार्मा इंस्टीट्यूट की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। बरेली सहित अन्य जिलों में भी नए फार्मा पार्क विकसित होंगे।

Infrastructure Growth UP: लोकल से ग्लोबल की ओर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के जरिए उत्तर प्रदेश ने लोकल से ग्लोबल का मॉडल प्रस्तुत किया है। देश के 55% मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी है। देश के लगभग 55% एक्सप्रेसवे यूपी में हैं। हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ा है। बेहतर रेल नेटवर्क, सबसे अधिक मेट्रो सेवाएं और 16 क्रियाशील एयरपोर्ट, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

Investor Support in UP: सरकार का पूर्ण भरोसा

मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। यहां जीरो पॉलिटिकल इंटरफेयर, पारदर्शी नीतियां और समयबद्ध इंसेंटिव वितरण सुनिश्चित है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि रेवेन्यू सरप्लस राज्य है और विकसित भारत के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।

Viksit Bharat Vision: फार्मा, मेड-टेक और हेल्थ-टेक पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मा कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश को फार्मा मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब बनाने के संकल्प का हिस्सा है। एआई, टेलीमेडिसिन, डीप-टेक, मेड-टेक, हेल्थ-टेक और क्लिनिकल रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है।

JP Nadda Statement: यूपी बनेगा ग्लोबल फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को मजबूत कर रहा है। ललितपुर बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा नीति-2023 यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना रहे हैं।