महिला कांस्टेबल ने वीडियो कॉल के दौरान लगाई फांसी, फौजी पति से हो रही थी बात

Published : May 20, 2022, 12:21 PM IST
महिला कांस्टेबल ने वीडियो कॉल के दौरान लगाई फांसी, फौजी पति से हो रही थी बात

सार

महिला कांस्टेबल ने फौजी पति से वीडियो काल के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पति ने इस बात की जानकारी तुरंत मकान मालिक को दी लेकिन तब तक महिला फांसी के फंदे से लटक चुकी थी। वीडियो काल के दौरान ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ही रोहिणी ने फंदा लगाना शुरू कर दिया। 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में आत्महत्या के रोजाना कई मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके का आया है। जहां महिला कांस्टेबल ने फौजी पति से वीडियो काल के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पति ने इस बात की जानकारी तुरंत मकान मालिक को दी लेकिन तब तक महिला फांसी के फंदे से लटक चुकी थी। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बुलंदशहर के थाना अगौता स्थित गांव मानपुर निवासी रोहिणी मालिक (28) वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। 

चार साल पहले हुई थी शादी
चार साल पहले रोहिणी की शादी गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा स्थित गांव छांयसा निवासी संदीप मलिक से हुई थी। बता दें कि संदीप मलिक भारतीय सेना में कार्यरत हैं, और वर्तमान में जालंधर में तैनात हैं। रोहिणी के एक दो साल का बेटा भी है। 

वीडियो काल के दौरान शुरू हुआ विवाद
पुलिस की नौकरी में व्यस्त रहने के कारण रोहिणी ने बेटे को मायके में छोड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे रोहणी अपने पति संदीप से वीडियो काल पर बात कर रही थीं। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और वीडियो काल के दौरान ही रोहिणी ने फंदा लगाना शुरू कर दिया। 

पत्नी को फंदा लगाते देख संदीप ने मकान मालिक को फोन किया लेकिन मकान मालिक जब तक पहुंचे, तब तक रोहिणी फंदे पर लटक चुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

मेरठ में इनामी सनी काकरान ने घर में घुसकर एलएलबी छात्र को मारी गोली, 15 खोखे हुए बरामद

अयोध्या में मणिरामदास छावनी की धर्मशाला में मिला युवक का शव, बिहार से कनेक्शन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल