हरदोई में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, परिजनों ने पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार

Published : May 20, 2022, 06:18 PM IST
हरदोई में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, परिजनों ने पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार

सार

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजन को दी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव के अंतिम संस्कार कर डाले। ग्राम बेरिया नजीरपुर के मजरा शिवालापुरवा के धर्मेंद्र उर्फ राजेश दिल्ली में काम करते थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

हरदोई: प्रेमी युगल का शव पेड़ से फंदे से लटकता मिला। इसके बाद ग्रमीणों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना परिजनों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेरिया नजीरपुर गांव के मजरा शिवालापुरवा में प्रेमी युगल के शव पेड़ से फंदे से लटकता मिला। 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजन को दी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव के अंतिम संस्कार कर डाले। ग्राम बेरिया नजीरपुर के मजरा शिवालापुरवा के धर्मेंद्र उर्फ राजेश दिल्ली में काम करते थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रेमी दिल्ली से आया था वापस
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र का गांव की संबू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र गुरुवार दोपहर दिल्ली से घर वापस आया था।देर रात दोनों ने बात की और इसके बाद गांव के बाहर एक पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह गांव के लोग खेत गए तो उन्हें इस घटना की जानकारी हो सकी। 

पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने धर्मेंद्र और संबू के शव लटकते देखे तो तत्काल परिवारीजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिये बिना ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवारीजन घटना की जानकारी देने से बचते रहे। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि दोनों परिवारों ने शवों का बिल्हौर के आंकिन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। 

यूपी के 3 प्रमुख जिलों में 'डायल 112' का बताया गया फायदा, जानें कब-कब और किस कंडीशन में बुला सकते हैं '112'

सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में कार पलटने से हुआ हादसा, ज्वाइंट बीडीओ की हुई मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Gorakhpur Visit: जनता दर्शन में 200 लोगों से मिले CM, इलाज और आवास को लेकर दिलाया बड़ा भरोसा
Noida Violence: सोशल मीडिया से फैली अफवाह, पाकिस्तानी कनेक्शन से भड़की श्रमिक हिंसा का खुलासा