सहारनपुर में पटखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, धमाके के बाद मची अफरातफरी

Published : May 24, 2022, 11:11 AM IST
सहारनपुर में पटखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, धमाके के बाद मची अफरातफरी

सार

धमाका होते ही इनमें भगदड़ मच गई। जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। बता दें कि दो सप्‍ताह पहले ही सहारनपुर में एक अन्‍य पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्‍फोट में पांच लोगों की जान चली गई थी। पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद अफरातफरी मच गई।  

सहारनपुर: मंगलवार सुबह होते ही उत्तर प्रदेश में हादसों की बौछार हो गई। बेहट थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा विस्फोट हो गया। बतां दे यह धमाका सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग आठ लोग काम कर रहे थे। 

दो कर्मी बुरी तरह घायल
धमाका होते ही इनमें भगदड़ मच गई। जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। बता दें कि दो सप्‍ताह पहले ही सहारनपुर में एक अन्‍य पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्‍फोट में पांच लोगों की जान चली गई थी। पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद अफरातफरी मच गई।

विस्फोट से चकनाचूर हो गई पत्थर की छत
घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। सूचना मिलने पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सचिन कुमार ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ है उस गोदाम की छत पत्थर की बनी हुई थी। जो चकनाचूर हो गई है। इस फैक्ट्री हैं विस्फोट की यह तीसरी घटना है।

पूर्व में भी  पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्‍फोट
बता दें कि इससे पहले सहारनपुर में एक अन्‍य पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्‍फोट में पांच लोगों की जान चली गई थी। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मारे गए चार युवकों के स्वजन को सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई थी। 

घायल को 50 हजार का मुआवजा
वहीं, घायल युवक को स्वजन 50 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि मृतक फैक्ट्री के मालिक राहुल को कृषि बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा, क्योंकि राहुल के नाम पर जमीन है। राहुल को कितना मुआवजा मिलेगा, यह अभी तय नहीं है।

मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ने डीएम को मुआवजे देने के आदेश दिए थे। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में सागर सैनी, कार्तिक सैनी, वर्धनपाल, सुमित और फैक्ट्री मालिक राहुल की मौत हो गई थी।

वंश गंभीर रूप से झुलस गया था। उन्होंने बताया कि सभी के स्वजन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए स्वजन ने मुआवजे की मांग की थी। इस संबंध में शासन को एक पत्र भेजा गया था।

बाराबंकी में पुजारी की हत्या, पड़ताल के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा भी मिला गायब

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 6 घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ODOP 2.0 लॉन्च: योगी सरकार देगी UP के स्थानीय उद्योगों और व्यंजनों को ग्लोबल पहचान
UP में निवेश की रफ्तार तेज: 56000 करोड़ की विदेशी डील्स पर फोकस, CM योगी ने किया रिव्यू