कानपुर हिंसा मामला: इलाके में फिलहाल शांति, बाजार बंद, सीसीटीवी से मुख्य आरोपी की पहचान

Published : Jun 04, 2022, 12:44 PM IST
कानपुर हिंसा मामला: इलाके में फिलहाल शांति, बाजार बंद, सीसीटीवी से मुख्य आरोपी की पहचान

सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाइयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इस बीच पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है।

कानपुर: जिले के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को 2 पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी के मामले में आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद इलाके में शनिवार को फिलहाल शांति है। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नई सड़क इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर आज बाजार बंद हैं। 

दंगाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाइयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इस बीच पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर हिंसा मामले में 18 लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। पर्याप्त मात्रा में वीडियो फुटेज पुलिस को प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी के आधार पर हुई मास्टरमाइंड की पहचान
सूत्रों ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड के रूप में जफर हयात की पहचान की है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उप्र पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमें हयात के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। पुलिस स्थानीय बाजार की दुकानों के सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगालेगी।

40 संदिग्ध नामजद, 1000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर 40 संदिग्धों को नामजद किया है और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज की है। इस बीच इलाके में सामान्य हालात की बहाली के लिए पीएसी की 12 कंपनियां तैनात की गयी हैं। पुलिस को हिंसा से जुड़े घटनाक्रम के अब तक 40 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनके आधार पर चिन्हित आरोपियों के घरों में लगातार दबिश दी जा रही। साथ ही चिन्हित संदिग्धों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दंगाईयों की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर जब्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी। 

वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 25 अन्य की पहचान कर ली है। सभी संदिग्धों की पहचान के लिये सैकड़ों मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लिये गये हैं। कल देर रात मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर कानपुर की घटना में बिना कोई रियायत किये कठोर कारर्वाई सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की पुलिस आयुक्त से जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये।
कुत्ते का जन्मदिन बना चर्चा का विषय, 250 लोगों की दावत, 11 किलो का केक काटकर हुआ शानदार जश्न

कानपुर हिंसा में पीएफआइ कनेक्शन की आशंका, मुख्य आरोपी हयात अभी भी फरार

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम