जानिए लखनऊ मैंगो फेस्टिवल में दिखे कैसे-कैसे आम, छोटा रटौल आम दिखा रहा बड़ा असर, जानें पूरी रेट लिस्ट

Published : Jul 07, 2022, 07:03 PM IST
जानिए लखनऊ मैंगो फेस्टिवल में दिखे कैसे-कैसे आम, छोटा रटौल आम दिखा रहा बड़ा असर, जानें पूरी रेट लिस्ट

सार

महोत्सव मे सबसे ज्यादा लोगों को रटौल आम आकृषित कर रहा है। छोटे साईज का ये आम अपनी खूशबू से लोगों का ध्यान अपनी और खीच रहा है। आम के शौकीन लोग लगातार आम की जानकारी प्राप्त कर रहे है। वही आला अधिकारीयो की नजर भी रटौल आम पर टिकी है।

लखनऊ: आम के शौकीनों के लिए लखनऊ में मैंगो फेस्टिवल किया गया है। जिसका उद्धघाटन सीएम योगी ने किया। चार दिनों तक चलने वाले इस मैंगो फेस्टिवल में 500 से अधिक किस्म के आमों को रखा गया। साथ ही आम से बने कई ऐसी चीजों के स्टॉल भी लगाए गए जो शायद आपने कभी देखे नहीं होंगे। देखिए ये खास रिपोर्ट

आम को फलों का राजा कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते आम कितने तरह के होते हैं अगर नहीं तो लखनऊ में शुरु हुए मैंगो फेस्टिवल में आप जा सकते हैं। जहां एक दो नहीं बल्कि 500 से ज्यादा प्रकार के आम आपको दिखेंगे। आम मोहत्सव में नीलम सबसे महंगा 320 रुपये किलो बिक रहा है। तो वहीं सफेदा सबसे सस्ता 60 रुपए किलो के हिसाब से लोगों के लिए मौजूद है। 

रटौल आम सबसे आगे
महोत्सव मे सबसे ज्यादा लोगों को रटौल आम आकृषित कर रहा है। छोटे साईज का ये आम अपनी खूशबू से लोगों का ध्यान अपनी और खीच रहा है। आम के शौकीन लोग लगातार आम की जानकारी प्राप्त कर रहे है। वही आला अधिकारीयो की नजर भी रटौल आम पर टिकी है। रटौल के अलावा मकसूस आम भी लोगों के आकृषण का केन्द्र बना हुआ है।

आम मोहत्सव में अमरोहा का दबदबा
आम महोत्सव में अमरोहा के दशहरी, चौसा, लंगड़ा, फजरी, आम्रपाली, खास शूल खास, मल्लिका, रिटेल, गुलाब जामुन, न्यादर मनोटा, मखदूमपुर, स्वर्ण रेखा, अमबीका ने अपनी मिठास बिखेरी।

इन वैराइटी के आमों की लंबी श्रृंखला
यहां करीब एक 500 वैराइटी के आमों की लंबी श्रृंखला मौजूद है। जिसमें वनराज, चोच, कलिय गोल, अरुणिमा, पीतांबर, हुस्नआरा, सेंसेशन, बारहमासी, फजली, लालीमा, सिंदूर, रोगिनी जर्दा बांबे येलो, सफेदा आदि शामिल हैं। यहां आपको दो-दो किलो का एक आम देखने को भी मिलेगा। वहीं पपीता की शक्ल का आम, अंगूर के शेप का आम आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हैं। इन आमों के साथ आम महोत्सव के पहले दिन लोग फोटो और सेल्फी लेने में भी पीछे नहीं रहे।

आम से बनी खीर और अन्य व्यंजनों का भी लुफ्त उठा रहे लोग
आम महोत्सव के दौरान आम से बने विभिन्न व्यंजनों को भी पेश किया गया। जिसमें आम से बनी खीर, कबाब, कुल्फी, लस्सी, आइसक्रीम आदि लोगों को बहुत पसंद आई। यहां आपको आम से बने 50 से भी अधिक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। लोगों को आम की खीर और कुल्फी कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है।

आमों की रेट लिस्ट
नीलम- 320 रुपये किलो
मोहनभोग- 150 रुपये किलो
प्रिंस- 150 रुपये किलो
बादामी- 120 रुपये किलो
केसर- 160 रुपये किलो
मलिका- 100 रुपये किलो
चौसा- 120 रुपये किलो
गुलाबखास- 220 रुपये किलो
आम्रपाली- 120 रुपये किलो
सफेदा- 60 रुपये किलो

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पहुंचे लखनऊ, कहा- नोट बंदी इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

National Youth Day 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती पर CM योगी का संदेश- 'युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत 2047'
कभी फ्लाइट तो कभी 3 करोड़ की कार, कौन हैं CM योगी के चहेते सतुआ बाबा