लखनऊ केजीएमयू कर्मचारी परिषद चुनाव, अध्यक्ष पद पर विकास सिंह का जीतना लगभग तय!

Published : May 28, 2022, 05:20 PM IST
लखनऊ केजीएमयू कर्मचारी परिषद चुनाव, अध्यक्ष पद पर विकास सिंह का जीतना लगभग तय!

सार

शनिवार को बाल रोग विभाग के सामने पार्किंग स्थल में कर्मचारी परिषद चुनाव शुरू हुआ। बड़ी संख्या में कर्मचारी मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे के बाद मतदान स्थल पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ आई। इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई।

लखनऊ: केजीएमयू में कर्मचारी परिषद का चुनाव शनिवार सुबह करीब 9 बजे से शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मतदान के लिए पहुंचे। भीड़ की वजह से मतदान स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष पद पर विकास सिंह अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है। विकास एक बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं मंत्री पद पर राधेलाल जायसवाल की जीत तय मानी जा रही है। वे लगातार कर्मचारियों की आवाज उठाते नजर आए हैं।

मतदान के दौरान मची अफरा-तफरी
शनिवार को बाल रोग विभाग के सामने पार्किंग स्थल में कर्मचारी परिषद चुनाव शुरू हुआ। बड़ी संख्या में कर्मचारी मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे के बाद मतदान स्थल पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ आई। इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे दिखे। प्रत्याशी अपने निशान का प्रतीक मतदाताओं को दिखाकर खींचने में लगा रहा। मतदान शाम पांच बजे तक होगा, शाम को ही मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अध्यक्ष प्रदीप गंगवार, महामंत्री राज यादव व उपाध्यक्ष प्रिया यादव इस बार मैदान में नहीं हैं। कई नई चेहरे भी चुनाव मैदान में हैं। इस बार कुल 12 पदों के लिए 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। वही पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर है, पिछले चुनाव में विकास प्रदीप गंगवार से हार गए थे लेकिन इस बार उनकी बड़े अंतर से जीत लगभग तय मानी जा रही है। वही महामंत्री पद, उपाध्यक्ष के तीनों पद, संयुक्त मंत्री पद पर चुनाव कांटे का बना हुआ है।

सोनभद्र में तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

पुलिस पर कार्बाइन से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले कुख्यात बदमाश को सजा, 42 मुकदमे दर्ज

जमीयत में मदनी बोले- आग से आग नहीं बुझाई जाती, ज्यादा दिन नहीं चलती नफरत के कारोबार की दुकानें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी