लड़का-लड़की के परिवारों की रजामंदी के बावजूद नहीं विदा हो सकी दुल्हन, जानिए पुलिस ने क्यों रुकवाई शादी

Published : Jun 13, 2022, 07:39 PM IST
लड़का-लड़की के परिवारों की रजामंदी के बावजूद नहीं विदा हो सकी दुल्हन, जानिए पुलिस ने क्यों रुकवाई शादी

सार

जानकारी के मुताबिक चौदह वर्ष की किशोरी की शादी परिजन करने जा रहे थे। पूरे गांव को शादी के लिए निमंत्रित किया गया था। गांव वालों लड़की के घर हुजूम लगा था। बारात भी गांव तक पहुंच गई थी। 

मऊ: म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी तभी पुलिस पहुंच गई। पूरे गांव पुलिस को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद जब मामला पता चला तो सबके होश उड़ गए। दरअसल जिस लड़की की शादी हो रही थी वो नाबालिग थी। 

गांव पहुंच गई थी बारात
जानकारी के मुताबिक चौदह वर्ष की किशोरी की शादी परिजन करने जा रहे थे। पूरे गांव को शादी के लिए निमंत्रित किया गया था। गांव वालों लड़की के घर हुजूम लगा था। बारात भी गांव तक पहुंच गई थी। 

दुल्हन  के रूप में सजी नाबालिग मंडप में अपने दूल्हे के आने और खुद वहां जाने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान जिले की प्रोबेशन और बाल संरक्षण की गायत्री दुबे, साधना मिश्रा पुलिस के साथ पहुंच गई। टीम ने शादी रुकवा दी। 

शादी ना होने से हुआ काफी नुकसान
बताया गया कि बाल संरक्षण एवं जनसेवा ट्रस्ट से जुड़ी किसी महिला ने ट्यूटर के जरिये अधिकारियों को नाबालिग की शादी की जानकारी दी थी। इसे लेकर बराती और घराती पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को एक दो दिन पहले कार्रवाई के लिए कदम उठाना चाहिए था। शादी के दिन पहुंचने से काफी नुकसान हो गया है। 

जिले से आये बाल संरक्षण कार्यालय के लोगों ने साफ कह दिया कि आप दोनों पक्ष कानून की जानकारी रखते हैं। ऐसे में आप लोगों को बाल विवाह तय ही नहीं करना चाहिए था। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे प्रशासन की टीम भेजी गई थी। बाराती वापस चले गए। जबकि नाबालिग लड़की को बाल संरक्षण की टीम जिले पर ले गई है।

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर आजम खान का बड़ा बयान, कहा- पूरे परिवार सहित रामपुर छोड़ देंगे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Bullet Train का नया रूट जारी! दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट में संभव है?