आजम खान ने नूपुर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि  हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाला बहुत बदनसीब होता है। ऐसे लोगों का साथ कभी मत दो और ना ही उनकी ऐसी बयानबाजियों को दोहराओ। ऐसे लोगों को उनके नसीब पर छोड़ दो।

रामपुर: बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद उपद्रवियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। कोई बुलडोजर की कार्रवाई को सही ठहरा रहा है तो वहीं बुलडोजर की कार्रवाई को गलत ठहरा रहा है। इसी बीच हालही में जेल से रिहा हुए आजम खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने नूपुर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुजूर की शान में गुस्ताखी करने वाला बहुत बदनसीब होता है। ऐसे लोगों का साथ कभी मत दो और ना ही उनकी ऐसी बयानबाजियों को दोहराओ। ऐसे लोगों को उनके नसीब पर छोड़ दो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजम ने नूपुर शर्मा के बयान पर साधा निशाना
रामपुर लोकसभा सीट पर होने बाले उपचुनाव के लिए आजम खान ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में रैली की। इस दौरान उन्होंने नूपुर शर्मा के बयान पर हो रहे बबाल पर कहा कि अल्लाह ने एक इंसान भेजा था, जिसके वजू की एक बूंद भी जमीन पर नहीं गिरी थी। 

उसे रसूल कहा, उसे नबी कहा, उसकी शान में तो कोई गुस्ताखी नहीं कर सकता है। शान का लब्ज भी बहुत छोटा है। जिससे अल्लाह इश्क करता हो फिर किसी की नफरत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

परिवार सहित रामपुर छोड़ देंगे
आजम खान ने आगे कहा कि कितनी बड़ी दहलीज गिराई बाबरी मस्जिद, अगर उस समय का एक भी बयान हमारी जुबां का हिन्दू देवी-देवता के खिलाफ दिखा दो या हमारी जुबां से तौहीन का एक शब्द भी सबूत के तौर पर कोई दिखा दे तो पूरे परिवार सहित रामपुर छोड़ देंगे। 

कभी शक्ल भी नहीं दिखाएंगे रामपुर वालों को। इसके अलावा, आजम खान ने इस रैली में रामपुर की जनता को समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

मथुरा से सामने आई स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली की तस्वीर, स्वीपर ने एंबुलेंस में की घायल की पट्टी