यूपी की राजनीतिक पिच पर दिखेंगे कई नए कप्तान, बीजेपी के अलावा ये पार्टियों भी ढूंढ रही नए सेनापति

Published : May 06, 2022, 03:19 PM IST
यूपी की राजनीतिक पिच पर दिखेंगे कई नए कप्तान, बीजेपी के अलावा ये पार्टियों भी ढूंढ रही नए सेनापति

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम के बाद से सूबे में लगभग सभी पार्टियां अपनी पार्टी के लिए नए कप्तान की खोज में जुट गई है। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के साथ ही कांग्रेस, आरएलडी, बीएसपी और सपा में भी अब नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन चल रहा है।  

लखनऊ: सूबे में चुनाव परिणाम आने के बाद से सभी पार्टियां अपने नए सेनापति की तलाश में जुट गई है। अगर बीजेपी की बात करें तो स्वतंत्र देव सिंह इस बार योगी कैबिनेट में मंत्री है। जिसकी वजह से बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के दो माह होने को हैं, लेकिन नया अध्यक्ष नहीं बनाया जा सका है। आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भी इस पद पर छह साल हो गए हैं।

बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज़
अगर बात करें बीजेपी की तो उनका एक सिद्धांत है कि एक पद पर एक ही व्यक्ति रह सकता है। वहीं स्वतंत्र देव सिंह इस बार योगी कैबिनेट में मंत्री बन गए है। जिसके बाद से बीजेपी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश और तेज़ कर दी है। हालांक, बीजेपी सूत्रों का मानना है कि इसी माह भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा। बीजेपी में कई नामों की चर्चा चल रही है। जिनमें ब्राह्मण चेहरे सतीश गौतम, सुब्रत पाठक, महेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, श्रीकांत शर्मा, दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है। वहीं दलित ओबीसी में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जालौन से सांसद भानू वर्मा और विद्यासागर सागर सोनकर के नाम की चर्चा है।

बीजेपी के अलावा कांग्रेस समेत और भी पार्टियां तलाश रही अपना प्रदेश अध्यक्ष
वहीं यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी हार के बाद अजय लल्लू ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से 15 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई नाम तैरते हुए नज़र आ रहे है। उनमें से कुछ नाम है निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, नदीम जावेद, पीएल पुनिया, राजेश मिश्र, प्रमोद कृष्णम के नाम की चर्चा है। वहीं आरएलडी में प्रदेश अध्यक्ष मसूद के इस्तीफे के बाद जिन नामों की चर्चा है, उनमें राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और शिव शरण सिंह आगे बताए जा रहे हैं।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका