स्वदेशी खिलौने के निर्माण का हब बनेगा यूपी, 20 हजार करोड़ का लक्ष्य, 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Published : Sep 03, 2020, 11:42 AM IST
स्वदेशी खिलौने के निर्माण का हब बनेगा यूपी, 20 हजार करोड़ का लक्ष्य, 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सार

पीएम मोदी की अपील के बाद देश में स्वदेशी खिलौनों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। स्वदेशी खिलौनों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए सीएम योगी ने सूबे को खिलौना निर्माण का हब बनाने के तैयारी में लगे हैं

लखनऊ(Uttar Pradesh). पीएम मोदी की अपील के बाद देश में स्वदेशी खिलौनों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। स्वदेशी खिलौनों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए सीएम योगी ने सूबे को खिलौना निर्माण का हब बनाने के तैयारी में लगे हैं। खिलौनों का उत्पादन बढ़ाकर राज्य सरकार की योजना 3 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देने की भी है। सरकार इसके लिए नयी खिलौना नीति लाने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत अगले 5 सालों में 20 हज़ार करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही नयी नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बड़े निवेश के कदम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। इस योजना के तहत निवेश करने वाले देसी और विदेशी निवेशकों को पूंजी, ब्याज, ज़मीन की ख़रीद और स्टैम्प ड्यूटी, पेटेंट, बिजली परिवहन समेत अन्य सुविधाएं सब्सिडी के साथ दी जाएंगी। अगर निवेशक महिला या अर्धसैनिक बलों से जुड़े हो तो अतिरिक्त रियायतें भी दी जाएंगी।

पिछड़े जिलों में मिलेगा उद्योगों को बढ़ावा 
प्रदेश में खिलौना इंडस्ट्री को बढ़ावा देने से सबसे ज़्यादा लाभ उन ज़िलों को होगा जो अभी उद्योगों की दृष्टि से पिछड़े हुए है। जिसमें चित्रकूट, गोरखपुर, आज़मगढ़ जैसे जिले शामिल है। यहां तक कि झांसी के सॉफ़्ट टॉयज को जनवरी 2018 में ही सरकार ने अपने फ़्लैगशिप योजना ओडीओपी में शामिल कर इसकी बेहतरी के लिए काम करना शुरू कर दिया था। जिसके लिए DSR रिपोर्ट भी तैयार करवायी जा चुकी है।

देश में 90 फीसदी खिलौने चीन और ताइवान के 
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में करीब 90 प्रतिशत खिलौने चीन और ताइवान से आते है। वैश्विक कारोबार में भी भारत की हिस्सेदारी सिर्फ़ 5 प्रतिशत की है। पिछले कुछ महीनो में चीन से आने वाले चीनी खिलौनों की डिमांड में कमी आयी है। ऐसे में यूपी सरकार के पास ये बड़ा मौका है। जिसका सीधा फ़ायदा प्रदेश के लोगों को मिलेगा। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
'ये मेरा पति है...' शादी के मंडप में महिला की एंट्री से मच गया बवाल-Watch Video Viral