UP में बड़ा हादसा: खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 11 लोगों की मौत..एक गलती से बिछ गईं लाशें..

Published : Apr 10, 2021, 06:49 PM ISTUpdated : Apr 10, 2021, 09:17 PM IST
UP में बड़ा हादसा: खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 11 लोगों की मौत..एक गलती से बिछ गईं लाशें..

सार

यह भीषण हादसा इटावा में झंडा मंदिर मोड़ के पास हुआ, जब एक लोडर (डीसीएम) अचानक पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60  लोग आगरा के लाखन मंदिर से डीसीएम में सवार होकर मुंडन संस्कार में जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। 

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 लोगों की घायल होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं।

हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार
दरअसल, यह भीषण हादसा इटावा जिले के झंडा मंदिर मोड़ के पास हुआ, जब एक लोडर (डीसीएम) अचानक पलट गई और सड़क किनारे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और जिले के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे।

मुंडन संस्कार शामिल होने जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग आगरा के लाखन देवी मंदिर में डीसीएम में सवार होकर मुंडन संस्कार में जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। बता दें कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायलों की संख्या की सही पुष्टि भी नहीं हो पाई है। लोडर में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

बेटे के जन्म की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार
सभी श्रद्धालु पिनाहट आगरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आगरा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह बघेल की पत्नी को सात माह पहले बेटे का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशी में वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ लखना मंदिर जाने के लिए निकले थे।

शराब के नशे में था ट्रक ड्राइवर
हादसे की जांच करने पहुंची इटावा की DM श्रुति सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसकी वजह से वह ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। किसी तरह से सभी लोगों को रस्सी के सहारे खाई से निकाला गया है।
 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में करवाचौथ से पहले पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 3 बच्चों के सामने की हत्या
Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?