पश्चिमी उत्तर प्रदेश में BJP को धार देने शनिवार को कैराना पहुंचेंगे अमित शाह, जानें पूरा कार्यक्रम

Published : Jan 22, 2022, 09:55 AM IST
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में BJP को धार देने शनिवार को कैराना पहुंचेंगे अमित शाह, जानें पूरा कार्यक्रम

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि गृहमंत्री कैराना में मोहल्ला गुंबद स्थित 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स पर पहुंचेंगे और वहां पर वर्ष 2014 में बदमाशों के भय से पलायन करने के बाद भाजपा सरकार में वापस लौटे साधु स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग व अन्य चार-पांच परिवारों से मुलाकात करेंगे। 

मेरठ: केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को कैराना से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरू कर रहे हैं। वह कैराना (Kairana) में सपा सरकार में पलायन कर गए और बाद में लौटकर आए व्यापारियों व परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री बागपत और शामली जिले के पार्टी के प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इससे साफ हो रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में कैराना पलायन मुद्दे को इस बार भी प्रमुखता से उठाने जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि गृहमंत्री कैराना में मोहल्ला गुंबद स्थित 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स पर पहुंचेंगे और वहां पर वर्ष 2014 में बदमाशों के भय से पलायन करने के बाद भाजपा सरकार में वापस लौटे साधु स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग व अन्य चार-पांच परिवारों से मुलाकात करेंगे।  शुक्रवार को पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष व विवेक प्रेमी सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान मालिक राकेश गर्ग के साथ दुकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर व्यवस्था परखी और गृहमंत्री के रूट का भी बाजारों में पहुंचकर निरीक्षण किया।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
शनिवार दोपहर ढाई बजे पब्लिक इंटर कालेज के हेलीपैड पर अमित शाह के हेलीकाप्टर की लैंडिंग
2 बजकर 45 मिनट पर साधु स्वीट्स की दुकान पर पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से मुलाकात
3 बजकर 15 मिनट पर शामली के होटल ओरचिड में शामली व बागपत जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
5 बजकर 15 मिनट पर मेरठ के होटल गोडविन में विशिष्ट जन बैठक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां