श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में हो रही तकलीफ

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 10:10 AM IST / Updated: Nov 09 2020, 03:43 PM IST

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जहां उनको एंबुलेंस के जरिए लखनऊ ले जाया गया है। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही सीने में दर्द की भी शिकायत है।

डॉक्टरों ने बीमर पड़ने की बताई ये वजह
नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि महंत के प्रेशर लो होने की वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनको एक दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Latest Videos

कुछ दिन पहले जीती थी कोरोना की जंग
बता दें कि कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जहां उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। कुछ दिन इलाज चलने के बाद महंत ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली थी।

कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास...
84 साल के महंत नृत्य गोपाल दास राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष के अलावा कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। उनके शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं। वह देश के उन संतों में शामिल हैं जिन्होंने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनाने के लिए कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष किया है। उन्होंने 1990 की कारसेवा के समय हजारों कारसेवकों का नेतृत्व किया था। इसी दौरान उनको  तरह-तरह के उत्पीड़न भी झेलने पड़े हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?