70 साल की बुजुर्ग महिला आखिरी सांस तक जेल में रहेगी, कोर्ट ने सुनाई सजा..जज ने कहा-उसे ऐसा क्रइम नहीं करना था

Published : Oct 18, 2021, 01:13 PM IST
70 साल की बुजुर्ग महिला आखिरी सांस तक जेल में रहेगी, कोर्ट ने सुनाई सजा..जज ने कहा-उसे ऐसा क्रइम नहीं करना था

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां अदालत ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई। क्योंकि महिला ने बेटी के साथ रेप की कोशिश कर रहे शख्स की हत्या जो कर दी थी।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश). अपराधियों को सजा देने का अधिकार कोर्ट और पुलिस के पास है। लेकिन इसके बाद भी लोग बदमाशों को सबक सिखाने के चलते खुद क्राइम कर जाते हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां अदालत ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई। क्योंकि महिला ने बेटी के साथ रेप की कोशिश कर रहे शख्स की हत्या जो कर दी थी। अब कोर्ट ने 11 साल पुराने हत्या के मामले में महिला के इस कृत्य को ऑनर किलिंग और सुनियोजित हत्या करार देते हुए यह फैसला सुनाया।

जज ने कहा-महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए था...
दरअसल, बुलंदशहर की अडिशनल सेशन कोर्ट के जज राजेश्वर शुक्ला ने 14 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया है। जिसकी कॉफी शनिवार को मीडया के सामने आई है। जज ने कहा कि महिला ने अपनी बेटी का बदला लेने के लिए मृतक पर कई बार कुल्हाड़ी से प्रहार था, जो कि नहीं करना चाहिए था। अगर आरोपी रेप की कोशिश कर रहा था, तो उस पर हल्का बल प्रयोग करके उसे रोका जा सकता था। इसके बाद पुलिस में जाकर शिकायत  करनी चाहिए थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, बल्कि उसने कानून हाथ में लेते हुए यह क्राइम कर दिया।

यह भी पढ़ें-भगवान बने डॉक्टर: महिला के सिर में 8 इंच धंसी कुल्हाड़ी, 4 घंटे में यूं कमाल कर उसे मौत के मुंह से निकाला

केस के ट्रायल को पूरा होने में 11 साल का वक्त लगा
बता दें कि जब आरोपी महिला कस्तूरी देवी ने यह क्राइम किया था उस दौरान उसकी उम्र  59 साल थी, लेकिन अब 11 साल बाद उसकी आयू 70 साल हो गई है। महिला ने 31 जुलाई 2010 को प्रवीण कुमार नाम के युवक की हत्या की थी। घटना के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया था। केस के ट्रायल को पूरा होने में 11 साल का वक्त लगा। पुलिस ने जज के सामने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें मृतक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार के 5 से ज्यादा निशान थे।

यह भी पढ़ें-सूरत की फैक्ट्री में भीषण आग: 2 की मौत, जान बचाने 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर, तस्वीरों में देखिए भयावह मंजर

ऐसे घटा पूरा क्राइम
11 साल पहले मृतक प्रवीण आरोपी महिला के घर में आधी रात को घुसा था। जहां उसने 20 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की। पीड़िता जब चीखी तो उसकी मां कस्तूरी उठी और कुल्हाड़ी लेकर आई। इसके बाद महिला ने प्रवीण पर उससे वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: एक के बाद 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 की मौके पर मौत, 6 जख्मी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिलाओं पर टिप्पणी का तूफान, अब अनिरुद्धाचार्य सीधे अदालत के कटघरे में!
यूट्यूब देखकर डॉक्टर ने किया पथरी का ऑपरेशन, नतीजा- महिला की दर्दनाक मौत