योगी ने की 'पल्‍स पोलियो' महाअभियान की शुरुआत, कहा- भावी पीढ़ी को बचाने के लिए करना होगा सार्थक प्रयास

Published : Mar 20, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Mar 20, 2022, 06:40 PM IST
योगी ने की 'पल्‍स पोलियो' महाअभियान की शुरुआत, कहा- भावी पीढ़ी को बचाने के लिए करना होगा सार्थक प्रयास

सार

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश के पल्‍स पोलियो अभियान का शुभारंभ गोरखपुर की पावन धरती से हो रहा है। ये संक्रामक महामारी जो अस्‍थाई दिव्‍यांगता का कारण भी बनती है इसके उन्‍मूलन के लिए इस अभि‍यान की शुरुआत हो रही है। पिछले 12 वर्ष के दौरान पाक‍िस्‍तान और अफगानिस्‍तान में इसके मामले देखने को मिले हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कर्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार से पोलियो अभियान की शुरुआत कर दी है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सदर अस्पताल से 'पल्स पोलियो' अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान योगी अदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्ष के दौरान पाक‍िस्‍तान और अफगानिस्‍तान में इसके मामले देखने को मिले हैं। जब तक पूरे विश्‍व से इस संक्रामक बीमारी का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा।

संक्रामक महामारी रोकने के लिए की गई अभियान की शुरुआत
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश के पल्‍स पोलियो अभियान का शुभारंभ गोरखपुर की पावन धरती से हो रहा है। ये संक्रामक महामारी जो अस्‍थाई दिव्‍यांगता का कारण भी बनती है इसके उन्‍मूलन के लिए इस अभि‍यान की शुरुआत हो रही है। पिछले 12 वर्ष के दौरान पाक‍िस्‍तान और अफगानिस्‍तान में इसके मामले देखने को मिले हैं। जब तक पूरे विश्‍व से इस संक्रामक बीमारी का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा।

पांच साल तक की उम्र के कुल 3.40 करोड़ बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए 1.10 लाख बूथ बनाए गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अभियान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर टीमें भेजी जाएंगी। सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वह बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो ड्राप जरूर पिलाएं। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जाए और कहीं कोई लापरवाही न हो।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: बदल रहा है मौसम का मिजाज! जानिए आज नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में वेदर का हाल
Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन