कांग्रेस ने जारी की 89 प्रत्याशियों की सूची, 37 महिला उम्मीदवारों को किया शामिल...देखें पूरी लिस्ट

Published : Jan 26, 2022, 08:46 PM IST
कांग्रेस ने जारी की 89 प्रत्याशियों की सूची, 37 महिला उम्मीदवारों को किया शामिल...देखें पूरी लिस्ट

सार

कांग्रेस की इस लिस्ट में 89 उम्मीदवारों में 37 महिला उम्मीदवार हैं।  बता दें की पहली 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिला उम्मीदवारों का नाम था। बता दें कि यूपी में कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।   

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।  कांग्रेस की इस लिस्ट में 89 उम्मीदवारों में 37 महिला उम्मीदवार हैं।  बता दें की पहली 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिला उम्मीदवारों का नाम था। बता दें कि यूपी में कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। 

कांग्रेस ने बड़े चेहरों को बनाया स्टार प्रचारक
सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गैकवाद हार्दिक पटेल, फूलों देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रानिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है।

BJP ने जारी की थी स्टार प्रचारकों की सूची
बता दें कि बीते बुधवार को बीजेपी ने  स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नाम शामिल हैं। बता दें कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से निर्वाचन आयोग ने फिलहाल रैलियों और चुनाव प्रचार पर 22 जनवरी तक के लिए रोक लगा रखी थी। इसके बाद इस रोक को 30 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में नेता और राजनीतिक दल वर्चुअल रैली पर जोर दे रहे हैं।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट