एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अवैध तरीके से पैसा वसूलने पर अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

Published : Mar 30, 2022, 08:50 AM ISTUpdated : Mar 30, 2022, 08:51 AM IST
एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अवैध तरीके से पैसा वसूलने पर अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

सार

मरीज के परिवारजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता से इसकी शिकायत की। इस पर कार्यकर्ता ने ट्वीट के माध्यम से उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मामले की शिकायत की। फटकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित को 20 हजार रुपये वापस कर दिए।

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलते ही वो एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होनें तीमारदार से पैसा वसूलने पर निजी अस्पताल को फटकार लगाई इसके बाद अस्पताल प्रशासन को पैसा वापस करना पड़ा। सीतापुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ने पथरी के ऑपरेशन के नाम पर 20 हजार रुपये जमा करा लिया और ऑपरेशन भी नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित ने अपना पैसा मांगा तो अस्पताल के कर्मी धमकी देने लगे। 

ट्वीट के जरिए की शिकायत 
मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर अधिक रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मरीज के परिवारजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता से इसकी शिकायत की। इस पर कार्यकर्ता ने ट्वीट के माध्यम से उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मामले की शिकायत की। फटकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित को 20 हजार रुपये वापस कर दिए।

केजीएमयू प्रशासन ने मरीज को नहीं किया भर्ती
पिछले दो माह से गोंडा निवासी राम प्यारी पेट में दर्द की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। परिवारजन 24 मार्च को मरीज को लेकर केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां बेड खाली न होने की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया गया। दलालों के चंगुल में आने के बाद मरीज को मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने गुर्दे में पथरी होने की बात बताई। 

पूरा पैसा ना देने पर डाक्टर ने इलाज रोका
आपरेशन में करीब 35 हजार रुपये खर्चा बताया। मरीज के भाई दिलीप ने बताया कि डाक्टर ने 35 हजार रुपये जमा करा लिए। उसके बाद डाक्टर ने जांच के बाद गुर्दे की नली में रुकावट की बात कही। जिसके आपरेशन के लिए 45 हजार रुपये और मांगे गए। रुपये के अभाव में परिजनों ने पैसे देने से मना कर दिया। बिना भुगतान करने पर डाक्टर ने इलाज करने से रोक दिया। बिल के भुगतान के लिए दबाव भी बनाया गया।

मरीज के घर वालों ने फैजुल्लागंज में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को दी। ममता त्रिपाठी के मुताबिक, ट्वीट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। जहां अस्पताल प्रशासन ने मरीज को करीब 20 हजार रुपये वापस देने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

अखिलेश यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

कुशीनगर बाबर अली हत्याकांड: मां और पत्नी से सीएम योगी ने की बात, कहा- आपका दूसरा बेटा मैं हूं

यूपी सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा, कहा- आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने का फैसला विचाराधीन

भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87 वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम