CM योगी ने पूरी की अफगानिस्तान की लड़की की इच्छा, अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया रामलला का अभिषेक

Published : Oct 31, 2021, 06:44 PM ISTUpdated : Oct 31, 2021, 07:01 PM IST
CM योगी ने पूरी की अफगानिस्तान की लड़की की इच्छा, अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया रामलला का अभिषेक

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला की पूजा-अर्चना की। इसी दौरान काबुल नदी के पानी से किया 'जल अभिषेक' किया।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). रामनगरी अयोध्या ( Ram Janm Bhumi Ayodhya) में एक बार फिर ऐतिहासिक दीवाली (Diwali 2021) मानने की तैयारियां चल रही हैं।  राम की पैड़ी में दीपोत्सव (deepotsav in ayodhya) बेहद भव्य तरीके से मनाया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को जायजा लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने अफगानिस्तान से एक लड़की द्वारा भेजे गए काबुल नदी के जल को गंगा जल में मिलाकर श्री रामजन्मभूमि का जलाभिषेक किया।

पीएम मोदी के आदेश पर सीएम योगी ने किया अभिषेक
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला की पूजा-अर्चना की। इसी दौरान काबुल नदी के पानी से किया 'जल अभिषेक' किया। बता दें कि पीएम मोदी के निर्देश पर अफगानिस्तान की  लड़की की तरफ से भेजे गए काबुल नदी के पानी को गंगाजल में मिलाकर राम मंदिर निर्माण स्थल पर डाला गया है।

दीवाली के तैयारियों की समीक्षा
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काबुल की नदी के जल अभिषेक करन के बाद अयोध्या में दिवाली पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद अशर्फी भवन में राम कथा में शामिल हुए। सीएम योगी ने रामकथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का समापन किया। 

रामनगरी में बनने जा रहा एक नया विश्व कीर्तिमान
अयोध्या में 2021 दीवाली पर 12 लाख दीप प्रज्‍जवलित करने की तैयारी है। साथ ही इस दिन कई सांस्‍कृतिक व साहित्‍य‍िक कार्यक्रम भी होंगे। वहीं 3 नवंबर को सरयू नदी के तट पर छोटी दिवाली के दिन दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। लेकिन अभी से यानि 3 दिन पहले ही पूरे घाट सज कर तैयार हैं। इस दीवाली पर आयोध्या में  20 गेटों का निर्माण किया जा रहा है। जिनके जरिए राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का सीरियल पेश किया जाएगा। अयोध्या आने वाले लोग राम कथा को एक क्रम से देख कर संपूर्ण कथा की जानकारी ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-जो बीत गया वह नहीं सुलझेगा' जानिए कांग्रेस पर क्या बोले कैप्टन, BJP और आगे की रणनीति पर दिया ये जवाब

इसे भी पढ़ें-चुनावी फुर्सत मिली तो ये क्या करने लगे CM Shivraj हाथों का हुनर देख लोगो बोले-गजब मामा..किया बड़ा ऐलान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AI से चल रहा उत्तर प्रदेश! योगी मॉडल बना देश का सबसे एडवांस्ड सुशासन सिस्टम
कफ सिरप कांड: थाईलैंड भागने से पहले पिता पकड़ा गया, अब SIT की नजर CA पर, होगा बड़ा खुलासा?